बिहार : पटना-गया रेलखंड के पुल पर पानी का जलस्तर बढ़ने से कई ट्रेनें रद्द, कई के मार्ग बदले

Patna, 6 सितंबर . बिहार में लगातार बारिश और नदियों के बढ़े जलस्तर के बीच रेल परिचालन भी प्रभावित हुआ है. Patna–गया रेलखंड पर पुनपुन और परसा बाजार के बीच पुल संख्या-21 पर पानी का जलस्तर बढ़ने के कारण रेलवे ने सुरक्षा के मद्देनजर कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि कई एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाने का फैसला लिया गया है.

पूर्व मध्य रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, पुनपुन–परसा बाजार डाउन लाइन पर किलोमीटर संख्या 11/38-32 के बीच स्थित पुल संख्या-21 पर पानी का जलस्तर बढ़ गया है. इसके चलते इंजीनियरिंग विभाग ने चार सितंबर की रात करीब 10 बजे से इस रेलखंड पर ट्रेन परिचालन को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है. रेलवे ने सोमावर को चलने वाली 10 मेमू ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है. इनमें 63242 गया–Patna, 63244 गया–Patna, 63245 Patna–गया, 63247 Patna–गया, 63248 गया–Patna, 63250 गया–Patna, 63251 Patna–गया, 63253 Patna–गया, 63256 गया–Patna और 63274 Patna–राजगीर मेमू शामिल हैं.

रेलवे के अनुसार, 63248 गया–Patna मेमू के रैक का इस्तेमाल मानपुर प्वाइंट पर किया जाएगा, ताकि राजगीर से चलने वाली 63339 मेमू सेवा संचालित की जा सके. जलस्तर बढ़ने के कारण Monday की 18625 हटिया–पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस को बख्तियारपुर लिंक, राजगीर, तिलैया जंक्शन, पईमार और बंधुआ के रास्ते Patna–गया–कोडरमा मार्ग से चलाया जाएगा. 18626 पूर्णिया कोर्ट–हटिया एक्सप्रेस को इसके विपरीत बंधुआ, पईमार, तिलैया जंक्शन, राजगीर और बख्तियारपुर लिंक के रास्ते चलाया जाएगा. 6 सितंबर की 13329 धनबाद–Patna और 13330 Patna–धनबाद एक्सप्रेस भी निर्धारित मार्ग के बजाय वैकल्पिक रास्ते से चलेंगी.

इसी तरह 15137 राजगीर–बनारस एक्सप्रेस को Patna, आरा, बक्सर और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते तथा 15138 बनारस–राजगीर एक्सप्रेस को विपरीत दिशा में इसी वैकल्पिक मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है. इसके अलावा 63389 Patna–नवादा, 63390 नवादा–Patna, 63391 इस्लामपुर–Patna और 63392 Patna–इस्लामपुर मेमू का भी मार्ग बदला गया है. इन ट्रेनों को फतुहा और दनियावां जंक्शन के रास्ते संचालित किया जाएगा.

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति और बदले हुए मार्ग की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें. प्रभावित रेलखंड पर नियमित परिचालन जलस्तर सामान्य होने और इंजीनियरिंग विभाग की अनुमति मिलने के बाद ही बहाल किया जाएगा.

एमएनपी/पीएम

Leave a Comment