
कोलकाता, 6 सितंबर . मौसम विभाग ने Wednesday तक दक्षिण बंगाल के जिलों में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है. जबकि कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है और उत्तर बंगाल में और अधिक बारिश हो सकती है.
कोलकाता स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने कहा कि मॉनसून ट्रफ अभी भी सक्रिय है.
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि यह Rajasthan , पंजाब, Haryana, और उत्तर प्रदेश से होते हुए पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्से में प्रवेश कर चुका है और बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है. इसके अलावा, Madhya Pradesh के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. बांग्लादेश और आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) है. इस वजह से, पश्चिम बंगाल में उत्तर से दक्षिण तक कुछ और दिनों तक गरज के साथ बारिश जारी रह सकती है.
हालांकि, फिलहाल कोलकाता में भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन Wednesday तक छिटपुट बारिश जारी रह सकती है. एक या दो जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक हो सकती है.
हावड़ा, दक्षिण 24 परगना, झाड़ग्राम, नदिया और मुर्शिदाबाद जिलों के लिए भी यही पूर्वानुमान जारी किया गया है. Tuesday से हुगली, उत्तर 24 परगना, बीरभूम, पूर्वी बर्दवान और पश्चिमी बर्दवान जिलों में भारी बारिश हो सकती है. Wednesday को पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर, पुरुलिया और बांकुरा जिलों में भारी बारिश का अनुमान है. Sunday से Wednesday तक दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
इस बीच, Sunday और Monday को उत्तर बंगाल के कई ज़िलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. कूचबिहार को छोड़कर, उत्तर के इन चार जिलों में Friday और Saturday को फिर से भारी बारिश होगी. इसके अलावा, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है.
Sunday को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम था, जबकि अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री ज्यादा था.
–
एमएस/