
New Delhi, 6 सितंबर . राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में स्पेशल स्टाफ/एनईडी की टीम ने छापेमारी कर अवैध शराब सप्लायर को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपी के कब्जे से 1,576 क्वार्टर बोतलें अवैध शराब बरामद की हैं. शराब की बरामद बोतलों पर “केवल Haryana में बिक्री के लिए” लिखा हुआ है.
Police के अनुसार 4 और 5 सितंबर 2026 की दरम्यानी रात स्पेशल स्टाफ/एनईडी को सूचना मिली थी कि जफराबाद इलाके में एक गोदाम में अवैध शराब का भंडारण किया गया है. सूचना के आधार पर एसीपी/ऑपरेशन्स की निगरानी में और इंस्पेक्टर अरविंद सिंह, आईसी/स्पेशल स्टाफ के नेतृत्व में टीम गठित की गई. टीम ने जाफराबाद स्थित सब्जी मंडी प्राइमरी स्कूल के पास जम्मू मोहल्ला में 158/2 नंबर के गोदाम पर छापा मारा.
छापेमारी के दौरान Police टीम को गोदाम से 32 कार्टन मिले. इन कार्टनों की जांच करने पर इनमें कुल 1,576 क्वार्टर बोतलें बरामद हुईं. इन्हें दिल्ली में बेचने की योजना थी, जबकि शराब दिल्ली में बिक्री के लिए अधिकृत नहीं है.
कार्रवाई के दौरान गोदाम के मालिक दीपक उर्फ छापा को गिरफ्तार किया गया. आरोपी की उम्र 28 वर्ष है और वह बाबरपुर (दिल्ली) का रहने वाला है. बरामद शराब को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
मामले में जाफराबाद थाना Police ने दिल्ली आबकारी अधिनियम की धारा 33 के तहत First Information Report दर्ज की है. Police अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी शराब कहां से लाता था और इसे दिल्ली में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था.
जांच के दौरान Police को आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी मिली. Police के अनुसार, दीपक उर्फ छापा के खिलाफ डकैती, चोरी, झपटमारी, आबकारी अधिनियम, जुआ अधिनियम और शस्त्र अधिनियम से जुड़े 17 मामले दर्ज रहे हैं. Police ने उसे थाना वेलकम का बैड कैरेक्टर भी बताया है. Police आरोपी से पूछताछ कर अवैध शराब की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है.
–
एसएके/वीसी