भारत की बढ़ती समुद्री भागीदारी से छोटे हिंद महासागर देशों को मिल रही आर्थिक मजबूती: रिपोर्ट

माले/New Delhi, 28 नवंबर . India की बढ़ती समुद्री भागीदारी छोटे हिंद महासागर देशों के लिए अपने संस्थानों को मजबूत करने, आर्थिक मजबूती बढ़ाने और सुरक्षा क्षमताओं को विकसित करने का एक अच्छा मौका बन रही है. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे ये देश अपनी स्वतंत्र रणनीतिक पसंद खुद तय करने में सक्षम हो रहे हैं और यह पूरी प्रक्रिया क्षेत्रीय प्राथमिकताओं के आधार पर आगे बढ़ रही है.
रिपोर्ट के अनुसार, हिंद महासागर के सामने असली चुनौती यह नहीं है कि वह व्यापक इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा की नकल करे, बल्कि ऐसी मजबूत क्षेत्रीय व्यवस्था तैयार करे जो इन प्रतिस्पर्धाओं के प्रभावों का सामना कर सके.
‘वन वर्ल्ड आउटलुक’ में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि 25 नवंबर को मालदीव ने कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव (सीएससी) की आठवीं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बैठक की मेजबानी की. इस बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारियों ने समुद्री निगरानी, अंतरराष्ट्रीय अपराध, आतंकवाद और साझा समुद्री संसाधनों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की.
रिपोर्ट में कहा गया कि इस बैठक का महत्व केवल उसके आधिकारिक एजेंडे तक सीमित नहीं था. ऐसे समय में जब इंडो-पैसिफिक क्षेत्र बढ़ती भू-Political प्रतिस्पर्धा से प्रभावित हो रहा है, हिंद महासागर में क्षेत्रीय सुरक्षा का एक अलग मॉडल उभर रहा है. यह मॉडल दूर बैठे बड़े देशों की रणनीतियों के बजाय तटीय देशों की वास्तविक जरूरतों पर आधारित है.
रिपोर्ट के मुताबिक, इस बदलते दृष्टिकोण में India की केंद्रीय भूमिका है. India की समुद्री नीति 2015 में घोषित ‘सागर’ (सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फॉर ऑल इन द रीजन) से आगे बढ़कर 2025 में ‘महासागर’ तक पहुंच गई है. यह बदलाव इस समझ को दर्शाता है कि केवल सैन्य ताकत के दम पर क्षेत्रीय स्थिरता सुनिश्चित नहीं की जा सकती.
रिपोर्ट में कहा गया है कि स्थिरता के लिए पड़ोसी देशों की संस्थागत और परिचालन क्षमताओं को मजबूत करना जरूरी है, खासकर उन देशों की, जिनकी आर्थिक सुरक्षा उनके आसपास के समुद्री क्षेत्रों से जुड़ी हुई है. छोटे हिंद महासागर देशों के लिए India के साथ घनिष्ठ सुरक्षा सहयोग का मतलब अपनी रणनीतिक स्वतंत्रता खोना नहीं है. बल्कि अब यह अपनी स्वतंत्रता को और प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने का एक माध्यम बनता जा रहा है.
रिपोर्ट में कहा गया कि नवंबर 2026 में मालदीव द्वारा कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव की मेजबानी करना भारत-मालदीव संबंधों की मजबूती को दिखाता है. इससे पहले दोनों देशों के रिश्तों में दूरी आने की जो आशंकाएं जताई गई थीं, वे सही साबित नहीं हुईं. इसके अलावा, रिपोर्ट ने सेशेल्स को India द्वारा दिए गए सहयोग का भी उल्लेख किया. जून 2026 में India ने सेशेल्स को ‘लेस्पवार’ नामक गश्ती पोत सौंपा और एक अन्य तटरक्षक जहाज ‘जोरोस्टर’ के नवीनीकरण में भी मदद की.
रिपोर्ट के अनुसार, इस तरह की सहायता सेशेल्स को अपने समुद्री क्षेत्र की निगरानी, खोज एवं बचाव अभियान चलाने और अपने समुद्री इलाकों की सुरक्षा अपने अधिकार में रहते हुए करने में सक्षम बनाती है.
रिपोर्ट में कहा गया कि ऐसी मदद की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे संबंधित देशों के पास स्थायी क्षमताएं विकसित हो जाती हैं. India का ‘महासागर’ ढांचा अब पश्चिमी हिंद महासागर के अन्य देशों तक भी इसी सोच को पहुंचा रहा है. अप्रैल 2025 में ‘इंडियन ओशन शिप सागर’ की तैनाती के दौरान नौ साझेदार देशों के 44 नौसैनिक कर्मियों ने भारतीय दल के साथ मिलकर काम किया. इनमें श्रीलंका, मॉरीशस, सेशेल्स, केन्या, तंजानिया और मोजाम्बिक जैसे देश शामिल थे.
इस पहल ने विभिन्न देशों के नौसैनिकों को संयुक्त समुद्री अभियानों और समन्वित निगरानी का व्यावहारिक अनुभव दिया. इससे भी अधिक महत्वपूर्ण बात यह रही कि इसने दिखाया कि क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग केवल कूटनीतिक घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि साझा अनुभव और व्यावसायिक विशेषज्ञता के जरिए इसे जमीन पर भी मजबूत बनाया जा सकता है.
–
एवाई/डीकेपी


