Skip to content
Sunday, 18 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

भारत और बेनिन ने रक्षा, स्वास्थ्य और कृषि समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा

India और बेनिन ने रक्षा, स्वास्थ्य और कृषि समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा

पोर्टो-नोवो, 16 अक्टूबर . India और बेनिन ने रक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत बनाने के साथ-साथ आर्थिक साझेदारी, विकास सहयोग और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की. यह बातचीत बेनिन में India के राजदूत अभिषेक सिंह और बेनिन की उपPresident मरियम चाबी तलाता के बीच हुई. दोनों पक्षों ने आपसी संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई.

बैठक की शुरुआत में राजदूत अभिषेक सिंह ने India के उपPresident सीपी राधाकृष्णन की ओर से शुभकामनाएं और संदेश पहुंचाया.

नाइजीरिया स्थित भारतीय उच्चायोग, जो बेनिन के लिए भी मान्यता प्राप्त है, ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर बताया कि बातचीत में रक्षा, स्वास्थ्य और कृषि के क्षेत्रों में आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया. इसके अलावा विकास सहयोग, कौशल विकास (कैपेसिटी बिल्डिंग) और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई. दोनों देशों ने इस बात पर सहमति जताई कि India और बेनिन के मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत किया जाए और आपसी लाभ तथा साझा समृद्धि के लिए नए सहयोग के अवसर तलाशे जाएं.

इससे पहले Thursday को राजदूत अभिषेक सिंह ने बेनिन के राष्ट्रीय रक्षा मामलों के मंत्री प्रतिनिधि गिल्डास एगोंकन से भी मुलाकात की. इस बैठक में India और बेनिन के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई.

भारतीय मिशन के अनुसार, बातचीत का मुख्य फोकस रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग, प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और संस्थागत साझेदारी को बढ़ाने पर रहा. दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता से जुड़े साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

India और बेनिन के बीच लंबे समय से मैत्रीपूर्ण संबंध हैं. दोनों देशों में लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता जैसी समान मूल्यों की झलक देखने को मिलती है. बेनिन को एक सहिष्णु, बहु-जातीय और बहु-धार्मिक लोकतांत्रिक समाज का उदाहरण माना जाता है. इसी वजह से दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र India के लिए वह एक स्वाभाविक साझेदार माना जाता है.

बेनिन की सशस्त्र सेनाओं के अधिकारी नियमित रूप से India के रक्षा संस्थानों में आईटीईसी (आईटीईसी) कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं. इसके अलावा बेनिन की सेना India में आयोजित विभिन्न सैन्य अभ्यासों और कार्यक्रमों में भी लगातार भाग लेती रही है.

भारतीय मिशन के अनुसार, दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग का प्रमुख आधार प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण है. बेनिन का एक प्रतिनिधिमंडल, जिसका नेतृत्व नौसेना प्रमुख कर रहे थे, इस वर्ष इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू 2026 (आईएफआर 2026) और मिलन 2026 नौसैनिक अभ्यास में शामिल हुआ था.

यह कार्यक्रम 15 से 20 फरवरी के बीच विशाखापट्टनम में आयोजित किया गया था, जहां विभिन्न देशों की नौसेनाओं ने भाग लिया था. कुल मिलाकर, India और बेनिन रक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आर्थिक विकास और लोगों के बीच संपर्क जैसे क्षेत्रों में अपने सहयोग को लगातार मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.

–

एवाई/डीकेपी

Share