भारत और फिलीपींस के बीच सीधी उड़ान सेवा से बढ़ेगा द्विपक्षीय व्यापार : इंडस्ट्री

मनीला/New Delhi, 16 नवंबर . India और फिलीपींस के बीच सीधी उड़ान सेवाओं के बढ़ने से दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ेगा. इससे द्विपक्षीय व्यापार में भी बढ़ोतरी होगी. यह बयान इंडस्ट्री की ओर से Monday को दिया गया.
समाचार एजेंसी से बातचीत में इंडिया बिजनेस फोरम फिलीपींस के अध्यक्ष दिलीप तिवारी ने कहा,”India और फिलीपींस पहले ही एक ‘एयर सर्विसेज एग्रीमेंट’ पर हस्ताक्षर कर चुके हैं. इस समझौते के लागू होने के बाद, एयर इंडिया ने India और फिलीपींस के बीच पहली सीधी उड़ान शुरू की. अब इंडिगो और फिलीपीन एयरलाइंस भी दिसंबर से उड़ानें शुरू करने के लिए तैयार हैं. जब ये सभी चीजें शुरू होंगी, तो लोगों के बीच आपसी जुड़ाव और भरोसा बढ़ेगा और इससे व्यापार में भी निश्चित रूप से वृद्धि होगी. मेरा व्यक्तिगत रूप से मानना है कि लोगों के बीच व्यापार और आर्थिक जुड़ाव ही किसी भी रिश्ते की शुरुआती नींव बनते हैं.”
उन्होंने आगे कहा,”India और फिलीपींस के बीच मौजूदा समय में 4 अरब डॉलर का व्यापार होता है. हमारा उद्देश्य इसे 2030 तक 10 अरब तक ले जाना है.”
फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स फिलीपींस के अध्यक्ष, विशाल विष्णु हाथीरमानी ने से कहा, “India और फिलीपींस के बीच बहुत करीबी रिश्ते हैं. Prime Minister Narendra Modi की इस देश की दूसरी यात्रा, ‘वीजा-ऑन-अराइवल’ की सुविधा और सीधी उड़ानों को देखते हुए, मुझे दोनों देशों के बीच आगे सहयोग की अपार संभावनाएं नजर आती हैं. Prime Minister मोदी, President मार्कोस के एक बहुत अच्छे दोस्त हैं.”
इसके अलावा, रमन मैग्सेसे अवार्ड फाउंडेशन के चेयरपर्सन और मकाती बिजनेस क्लब के चेयरमैन, एडगर ओ. चुआ ने कहा कि दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए India एक बहुत महत्वपूर्ण देश है. भारतीय मूल के लोग पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया में फैले हुए हैं. इस कारण दक्षिण-पूर्व एशिया के हर देश में एक भारतीय समुदाय मौजूद है और जैसे-जैसे India की ताकत और समृद्धि बढ़ रही है, हम देख सकते हैं कि दक्षिण-पूर्व एशिया के अन्य देशों को विकास हासिल करने में मदद करने के मामले में India Government की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है.
Prime Minister Narendra Modi Monday को दो अहम समिट में भाग लेने के लिए फिलीपींस पहुंच गए हैं. यहां वे 23वीं आसियान-India समिट और 21वीं ईस्ट एशिया समिट में भाग लेंगे.
–
एबीएस/


