भारत और एस्टोनिया के बीच सेवा क्षेत्र में आगे बढ़ने के बड़े अवसर मौजूद: राजदूत क्रिस्टी कारेलसोहन

New Delhi, 21 अक्टूबर . India में एस्टोनिया की राजदूत क्रिस्टी कारेलसोहन ने Wednesday को कहा कि दोनों देशों के बीच डिजिटल सर्विसेज, टेक्नोलॉजी और साइबर सिक्योरिटी में आगे बढ़ने के बड़े अवसर मौजूद हैं. साथ ही, कहा कि इस साल के अंत तक भारत-ईयू (यूरोपियन यूनियन) व्यापार समझौता लागू हो सकता है.
समाचार एजेंसी से बातचीत में कारेलसोहन ने कहा कि एस्टोनिया की कंपनियां India की अपेक्षाकृत छोटी हैं और इस देश में बड़े पैमाने पर मैन्युफैक्चरिंग नहीं है. इस कारण एस्टोनिया और India के बीच बड़े पैमाने पर व्यापार खासकर निर्यात मुश्किल हो सकता है, क्योंकि एस्टोनिया का बाजार भी छोटा है. हमारी कंपनियां सेवाओं के क्षेत्र में मजबूत हैं, विशेष रूप से डिजिटल सेवाओं, तकनीक और साइबर सुरक्षा के मामले में, जहां हमें आगे और विकास की संभावनाएं नजर आती हैं.
कारेलसोहन ने आगे कहा कि एस्टोनिया की कुछ कंपनियां India में लकड़ी के उत्पाद, फूड एवं बेवरेज और अन्य उत्पाद भेजती है. हालांकि, देश में कुछ उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की मैन्युफैक्चरिंग की जाती है. यह प्रतिस्पर्धी कीमतों पर नहीं होते, लेकिन इसमें रुचि रखने वाले ग्राहक खरीद सकते हैं.
27 देशों वाले संघ यूरोपीय यूनियन के सदस्य एस्टोनिया की India में राजदूत कारेलसोन ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर कहा कि हमें उम्मीद है कि इस साल के अंत तक India और यूरोपीय संघ के बीच यह समझौता होने की उम्मीद है. इससे मौजूदा कस्टम शुल्क के साथ-साथ उन गैर-शुल्क बाधाओं को भी कम करने में मदद मिलेगी, जो एस्टोनिया जैसी छोटी कंपनियों के लिए बड़ी चुनौतियां खड़ी करती हैं.
इसके अलावा, राजदूत ने कहा कि कई देशों के साथ एस्टोनिया के लिए भी India में मुख्य प्राथमिकता व्यापार है. यह एक बड़ा बाजार है, और जाहिर है, मैं हमारे व्यावसायिक संबंधों को और विकसित करना चाहती हूं.
–
एबीएस


