Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
विज्ञान/प्रौद्योगिकी,व्यापार

भारत और इटली आर्थिक साझेदारी को करेंगे मजबूत, निवेश और व्यापार बढ़ाने पर फोकस: पीयूष गोयल

India और इटली आर्थिक साझेदारी को करेंगे मजबूत, निवेश और व्यापार बढ़ाने पर फोकस: पीयूष गोयल

New Delhi, 18 नवंबर . केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने Wednesday को कहा कि उनका मौजूदा रोम दौरा India और इटली के बीच आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करेगा, नए निवेश अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा और दोनों देशों के कारोबारी समुदायों के लिए सहयोग के नए द्वार खोलेगा.

पीयूष गोयल ने इटली के उप Prime Minister और विदेश एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री एंटोनियो ताजानी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने उनकी यात्रा के अवसर पर “रोम टू न्यू दिल्ली: बिल्डिंग ट्रस्ट, एंटीसिपेटिंग चेंज (रोम से New Delhi: विश्वास कायम करना, बदलाव की उम्मीद करना)” शीर्षक से एक लेख लिखा है.

गोयल ने कहा कि यह लेख Prime Minister Narendra Modi और इटली की Prime Minister जॉर्जिया मेलोनी के उस साझा विजन को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करता है, जिसके तहत दोनों देश 2029 तक द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब यूरो तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी संदेश में गोयल ने कहा कि वह इटली के साथ भारत-इटली आर्थिक सहयोग संयुक्त आयोग की 23वीं बैठक और भारत-इटली बिजनेस फोरम के चौथे संस्करण की सह-अध्यक्षता करने को लेकर उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में दोनों देशों के बीच व्यापार दोगुना हो चुका है और आगामी बैठकें निवेश, व्यापार और औद्योगिक सहयोग को नई गति देंगी.

उन्होंने कहा कि केवल दो वर्षों में भारत-इटली आर्थिक सहयोग संयुक्त आयोग और बिजनेस फोरम की यह चौथी बैठक इस बात का स्पष्ट संकेत है कि दोनों देश अपने आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

वहीं, एंटोनियो ताजानी ने कहा, “मुझे अपने मित्र पीयूष गोयल का इटली में स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है. हम सब मिलकर इटली-इंडिया जॉइंट कमीशन फॉर इकोनॉमिक कोऑपरेशन के 23वें एडिशन और सिर्फ दो साल में चौथे इटली-इंडिया बिजनेस फोरम की अध्यक्षता करेंगे. संदेश साफ है: इटली और India अपनी इकोनॉमिक और ट्रेड पार्टनरशिप को बढ़ाने के लिए पक्के इरादे वाले हैं.”

ताजानी ने कहा कि पिछले दशक में India और इटली के बीच व्यापार दोगुना हो चुका है और दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने 2029 तक इसे 20 अरब यूरो तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है. उन्होंने कहा कि India इटली की एक्सपोर्ट प्रमोशन प्लान के तहत प्राथमिक देशों में शामिल है. हालांकि India केवल एक बड़ा बाजार नहीं, बल्कि औद्योगिक सहयोग, निवेश और संयुक्त परियोजनाओं के लिए भी एक महत्वपूर्ण साझेदार है.

उन्होंने कहा कि अधिक व्यापार दोनों दिशाओं में निवेश को बढ़ावा दे सकता है, और यही वह रास्ता है जिस पर दोनों देश आगे बढ़ना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि इस सहयोग के लिए आवश्यक सभी परिस्थितियां अनुकूल हैं.

ताजानी ने प्रस्तावित भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को दोनों पक्षों के लिए ‘गेम चेंजर’ बताया. उन्होंने कहा कि इस समझौते से उन्नत विनिर्माण, औद्योगिक एवं कृषि मशीनरी, पैकेजिंग, ऑटोमोबाइल कंपोनेंट्स, रसायन और फार्मास्युटिकल्स जैसे क्षेत्रों में शुल्क कम होंगे और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा.

उन्होंने आगे यह भी कहा, “नवाचार और प्रौद्योगिकी सहयोग दोनों देशों के एजेंडे में प्रमुख स्थान पर रहेगा. जल्द ही India में एक इटैलियन इनोवेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा, जो स्टार्टअप्स, अनुसंधान संस्थानों, विश्वविद्यालयों और नवाचार-आधारित उद्योगों के बीच अधिक संरचित सहयोग को बढ़ावा देगा.”

ताजानी ने कहा कि इस पहल के तहत स्टार्टअप एक्सेलेरेशन कार्यक्रम, शोध सहयोग, शैक्षणिक आदान-प्रदान और लघु एवं मध्यम उद्यमों (एसएमई) के लिए विशेष कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि हाल ही में रोम में साइंस एंड इनोवेशन डायलॉग का नया संस्करण आयोजित किया गया था, जिसने वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग को और मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त किया.

उन्होंने कहा कि लगभग 1,000 इटैलियन कंपनियां पहले से ही India में काम कर रही हैं और इनमें से कई ने देश में विनिर्माण इकाइयां भी स्थापित की हैं. इटली अब इस उपस्थिति को और मजबूत बनाना चाहता है और India के साथ आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखता है.

–

डीबीपी

Share