भारत-अमेरिका ट्रेड डील बातचीत को व्हाइट हाउस ने बताया ‘सकारात्मक’, पीयूष गोयल बोले- ज्यादातर मुद्दों पर बनी सहमति

New Delhi, 27 अक्टूबर . भारत-अमेरिका ट्रेड डील को व्हाइट हाउस ने ‘सकारात्मक’ करार दिया है. वहीं, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि समझौते को लेकर ज्यादातर मुद्दों पर बातचीत पूरी हो चुकी है और अब उसके अंतिम प्रारूप को बेहतर बनाने पर काम किया जा रहा है.
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता मैथ्यू मिडलटन ने के पूछे सवालों का जवाब देते हुए कहा, “President डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन India के अधिकारियों के साथ सकारात्मक बातचीत कर रहा है, ताकि ऐसा ऐतिहासिक व्यापार समझौता सुनिश्चित किया जा सके जो अमेरिका और अमेरिकी हितों को प्राथमिकता दे.”
उन्होंने कहा, “President ट्रंप और Prime Minister Narendra Modi के बीच करीबी व्यक्तिगत संबंध हैं और दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”
यह बयान ऐसे समय आया है, जब गोयल ने नीदरलैंड के हेग में आयोजित भारत-नीदरलैंड बिजनेस फोरम में कहा, “India और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता का बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका है.”
गोयल जर्मनी और नीदरलैंड की यात्रा पर गए भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं. उन्होंने यह भी कहा कि India ने पिछले साढ़े चार वर्षों में नौ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं.
India और अमेरिका ने इस साल फरवरी में द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के लिए एक रूपरेखा की घोषणा की थी. सात फरवरी की घोषणा के तहत अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने की बात कही थी. इसके बाद अमेरिकी टैरिफ नीति में हुए बदलावों, जिनमें अमेरिकी Supreme Court के टैरिफ संबंधी फैसले के बाद की परिस्थितियां भी शामिल हैं, ने बातचीत के नए दौर की जरूरत पैदा की.
दोनों देशों के बीच वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए हाल के महीनों में कई उच्चस्तरीय संपर्क हुए हैं. गोयल ने एक अक्टूबर को मिलवॉकी में जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के दौरान अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर से मुलाकात की थी. इसके बाद वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में भारतीय अधिकारियों के एक दल ने 15 से 17 अक्टूबर तक वाशिंगटन में अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत की.
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भी 20 अक्टूबर को Mumbai यात्रा के दौरान संकेत दिया था कि दोनों देश समझौते के काफी करीब पहुंच चुके हैं. उन्होंने पत्रकारों से कहा, ” समझौते को अंतिम रूप देने के लिए कुछ ही मुद्दे बाकी हैं और उन्हें जल्द सुलझाए जाने की उम्मीद है.”
रूबियो ने यह भी स्पष्ट किया था कि अमेरिकी विदेश विभाग व्यापार समझौतों पर सीधे बातचीत नहीं करता, लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में उसकी भी महत्वपूर्ण भूमिका है.
भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर दोनों देशों के कारोबारी जगत की नजरें टिकी हुई हैं. अमेरिका चाहता है कि India उससे ऊर्जा उत्पादों और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में खरीद बढ़ाए. वहीं, भारतीय निर्यातक अमेरिकी टैरिफ में राहत की उम्मीद करते हैं.
India ने अगले पांच वर्षों में अमेरिका से 500 अरब डॉलर के ऊर्जा उत्पाद, विमान और विमान के कलपुर्जे, बहुमूल्य धातुएं, प्रौद्योगिकी उत्पाद तथा कोकिंग कोयला खरीदने का इरादा जताया है.
अमेरिका India का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है.
–
केआर/


