Skip to content
Friday, 23 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कूटनीति,व्यापार,अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय

भारत के साथ संबंधों को ‘नई ऊंचाइयों’ पर ले जाने की राह पर अजरबैजान: विदेश मंत्री बैरामोव

India के साथ संबंधों को ‘नई ऊंचाइयों’ पर ले जाने की राह पर अजरबैजान: विदेश मंत्री बैरामोव

बाकू, 23 अक्टूबर . अजरबैजान के विदेश मंत्री जेयहुन बैरामोव ने Friday को विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बाकू दौरे को ‘बेहद महत्वपूर्ण मुलाकात’ बताते हुए विश्वास जताया कि India और अजरबैजान के संबंध ‘नई ऊंचाइयों’ की ओर बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऊर्जा, फार्मास्यूटिकल्स, कृषि और परिवहन गलियारों के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग की संभावनाएं बढ़ रही हैं.

जयशंकर के साथ मुलाकात के बाद बैरामोव ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच लंबी, सकारात्मक और सार्थक बातचीत हुई. इसमें द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की गई. बैरामोव ने कहा कि जयशंकर का यह दौरा पिछले महीने बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान Prime Minister Narendra Modi और अजरबैजान के President इल्हाम अलीयेव के बीच हुई मुलाकात की स्वाभाविक अगली कड़ी है.

आर्थिक संबंधों का उल्लेख करते हुए अजरबैजान के विदेश मंत्री ने बताया कि इस साल दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 600 मिलियन डॉलर रहा है. हालांकि, उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा दोनों देशों के बीच व्यापार की वास्तविक संभावनाओं को पूरी तरह नहीं दर्शाता. उन्होंने बताया कि India की तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने अजरबैजान की एक प्रमुख तेल एवं गैस परियोजना में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. इसके अलावा, अजरबैजान में 1,000 से अधिक भारतीय कंपनियां काम कर रही हैं.

बैरामोव ने ऊर्जा, कृषि और फार्मास्यूटिकल्स को दोनों देशों के बीच सहयोग के संभावनाशील क्षेत्र बताया. उन्होंने कहा कि अजरबैजान की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए पूर्व-पश्चिम और उत्तर-दक्षिण मार्गों को जोड़ने वाले परिवहन गलियारों में भी सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं.

India और अजरबैजान के बीच लोगों के आपसी संपर्क का जिक्र करते हुए बैरामोव ने बताया कि फिलहाल बाकू और दिल्ली के बीच दो सीधी उड़ानें संचालित हो रही हैं. इस साल लगभग 500 भारतीय छात्रों ने अजरबैजान के विश्वविद्यालयों में दाखिला लिया है. वहीं, पिछले कुछ वर्षों में 30 से अधिक भारतीय फिल्मों की शूटिंग अजरबैजान में हुई है.

अजरबैजान के विदेश मंत्री ने बताया कि दोनों नेताओं ने दक्षिण काकेशस की स्थिति, आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच संबंधों को सामान्य बनाने की प्रक्रिया, मध्य पूर्व में तनाव और रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा की. बैरामोव ने कहा, “हमारा मानना है कि यह दौरा और विभिन्न मुद्दों पर हुई बातचीत दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के विकास पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी.”

इससे पहले Friday को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बाकू में अजरबैजान के President इल्हाम अलीयेव से मुलाकात की. इस दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई.

जयशंकर ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, “आज सुबह बाकू में अजरबैजान के President इल्हाम अलीयेव से मुलाकात कर खुशी हुई. उन्हें President द्रौपदी मुर्मू और Prime Minister Narendra Modi की शुभकामनाएं दीं. दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा की. इस साझा प्रयास के प्रति उनके सकारात्मक विचारों की सराहना करता हूं.”

–

डीएससी

Share