Skip to content
Sunday, 25 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
समाज,राजनीति,राष्ट्रीय

झारग्राम के आदिवासी समुदाय के लिए 342 करोड़ रुपए के विशेष पैकेज का ऐलान, सीएम सुवेंदु अधिकारी ने की घोषणा

झारग्राम के आदिवासी समुदाय के लिए 342 करोड़ रुपए के विशेष पैकेज का ऐलान, सीएम सुवेंदु अधिकारी ने की घोषणा

कोलकाता, 23 अक्टूबर . पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने Friday को राज्य के पश्चिमी क्षेत्र स्थित आदिवासी बहुल झारग्राम जिले के लिए 342 करोड़ रुपए के विशेष पैकेज की घोषणा की.

Chief Minister ने यह ऐलान झारग्राम जिले के कलाझरिया सामुदायिक विकास ब्लॉक में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किया. इस क्षेत्र में मुख्य रूप से लोधा और शबर जनजाति के लोग रहते हैं.

Chief Minister ने कहा कि इस विशेष पैकेज के तहत आदिवासी परिवारों को प्रतिदिन उपयोग के लिए पोषणयुक्त खाद्यान्न किट उपलब्ध कराई जाएगी.

उन्होंने बताया कि इन किटों में चावल, दाल, तेल और सोयाबीन शामिल होंगे. यह सुविधा सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत मिलने वाले नियमित राशन से अतिरिक्त होगी.

Chief Minister के अनुसार, इससे झारग्राम जिले के 25,000 आदिवासी परिवारों को लाभ मिलेगा. इसके अलावा पश्चिम मेदिनीपुर जिले से सटे क्षेत्रों के 45,000 आदिवासी परिवारों को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा.

सीएम सुवेंदु अधिकारी ने घोषणा की कि झारग्राम जिले के दो लाख छात्रों को अनुसूचित जनजाति (एसटी) छात्रवृत्ति के तहत प्रति माह 800 रुपए दिए जाएंगे.

Chief Minister ने पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस Government पर आदिवासी समुदाय की उपेक्षा करने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा, “पिछली Government ने केंद्र Government की विकास योजनाओं में सहयोग नहीं किया. आदिवासी समुदाय के विकास की अनदेखी की गई. लेकिन हमारी भाजपा Government उन्हें किसी भी तरह से वंचित नहीं रखेगी.”

Chief Minister ने कहा कि राज्य Government जल्द ही ‘आदिवासी महिला समृद्धि योजना’ शुरू करेगी.

उन्होंने आदिवासी समुदाय को आश्वस्त करते हुए कहा, “मैं आपको 125 दिनों के काम की गारंटी देता हूं. यदि किसी को जॉब कार्ड चाहिए तो नया जॉब कार्ड भी उपलब्ध कराया जाएगा.”

उन्होंने बताया कि फिलहाल झारग्राम जिले की 2,72,903 महिलाएं अन्नपूर्णा योजना के तहत आर्थिक लाभ प्राप्त कर रही हैं.

Chief Minister ने कहा कि इस वर्ष हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को आदिवासी बहुल क्षेत्रों में भारी समर्थन मिला था. पार्टी ने ऐसे सभी विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल की थी.

उन्होंने दोहराया कि Chief Minister पद की शपथ लेने के बाद से ही आदिवासी समुदाय के जीवन स्तर में सुधार उनकी Government की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है.

Chief Minister ने कहा कि राज्य Government आदिवासी समाज के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए लगातार नई योजनाएं लागू करती रहेगी.

–

एएमटी/डीकेपी

Share