Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

भाजपा पर पप्पू यादव ने साधा निशाना, बोले-‘इनकी भाषा गाली और नफरत से भरी’

भाजपा पर पप्पू यादव ने साधा निशाना, बोले ‘इनकी भाषा गाली और नफरत से भरी’

भाजपा पर पप्पू यादव ने साधा निशाना, बोले-‘इनकी भाषा गाली और नफरत से भरी’

New Delhi, 11 नवंबर . बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ये लोग संविधान, राम, सनातन और महात्मा गांधी को नहीं मानते बल्कि भगवान की आस्था का भी Political इस्तेमाल करते हैं. पप्पू यादव ने कहा कि इनकी भाषा गालियों और नफरत से भरी है और इन्हें मोहब्बत और शांति का पैगाम नहीं पता है. साथ ही, उन्होंने भाजपा में आंतरिक कलह का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी के बाद Prime Minister कौन बनेगा, इसी को लेकर अमित शाह, योगी और फडणवीस के बीच नंबर वन की लड़ाई चल रही है.

पप्पू यादव ने कहा, “मैंने तो सारी बात बता ही दी है. बोइए बबूल और खाइए खजूर. गोबर पर जितना भी घी डालिएगा, महक तो उसी की आएगी. अब दसवीं, आठवीं, छठी और चौथी कक्षा के बच्चों को इन किताबों से क्या मतलब? वे नागार्जुन की किताबें पढ़ेंगे, वेद प्रकाश की किताबें पढ़ेंगे, हिटलर की किताबें पढ़ेंगे, नेपोलियन की किताबें पढ़ेंगे? वे तो शायद खुद भी नहीं पढ़ेंगे, किसी से पढ़वाएंगे, किसी से सुनेंगे और स्पीच टेलीप्रॉम्प्टर से देंगे.”

उन्होंने कहा कि इन्होंने अंग्रेजी और हिंदी के शब्दों के वास्तविक अर्थ तक नहीं जाना. नेपोलियन, मुसोलिनी, चंगेज खान, रावण, यजीद, कंस और नाथूराम गोडसे का जीवन जानेंगे, लेकिन महात्मा गांधी, सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और बिस्मिल से इन्हें क्या मतलब? शिव की पुस्तकों से, राम की पुस्तकों से, कृष्ण की पुस्तकों से, कबीर की पुस्तकों से, सुकरात की पुस्तकों से क्या लेना-देना?

पप्पू यादव ने कहा कि ओशो के दर्शन से इन्हें नफरत है. संविधान को इन्होंने जलाया है और राष्ट्र ध्वज तक नहीं लगाए. राम को कभी भगवान नहीं माना. इनके गुरु दीनदयाल उपाध्याय हैं. ये लोग सनातन के बारे में क्या जानते हैं? इनका काम केवल आलोचना करना, घृणा करना, ईर्ष्या करना और गाली देना है. इनकी पूरी की पूरी भाषा गालियों और नफरत से भरी हुई है. मोहब्बत और शांति का पैगाम ये जानते जानते ही नहीं.

उन्होंने कहा कि बुद्ध को ये नहीं जानते हैं. बुद्ध की किताबें क्यों पढ़ेंगे? ‘अप्पो दीपो भव’ से इन्हें क्या लेना-देना? शिव के ‘आत्ममोक्षार्थं जगद्धिताय च’ से क्या लेना-देना? कृष्ण के ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ और ‘सर्वधर्म समभाव’ से क्या लेना-देना?

उन्होंने कहा कि इनसे पूछिए कि भाजपा को मंदिर, मूर्तियों और इन चीजों से क्या ज्ञान हो गया? अयोध्या में जब राम मंदिर में चढ़ावा चोरी हो गई और हमारे भगवान की आस्था पर ही ये चोट करने लगे, तो इन चोर-उचक्कों का संतों से क्या लेना-देना? राम के प्रति सम्मान कहां है? राम को सबसे ज्यादा गाली तो भाजपा और आरएसएस के लोगों ने दी है. हम तो आराधक हैं. मेरे आराध्य कृष्ण और राम हैं. हम अर्जुन और कृष्ण के वंशज हैं. इन्हें क्या पता राम के बारे में?

उन्होंने कहा कि ये जो भाषा का प्रयोग करते हैं, जिन्होंने संविधान जलाया, राम को नहीं माना, रामायण को नहीं माना, सनातन को नहीं माना, जिनको भगवान पर भरोसा नहीं है, वे क्या बात करेंगे? इनकी आंखों में पानी नहीं है. ये इतने गंदे लोग हैं कि भगवान की आस्था का भी Political इस्तेमाल करते हैं.

उन्होंने भाजपा में आंतरिक कलह का आरोप लगाते हुए कहा कि देवेंद्र फडणवीस, अमित शाह, Narendra Modi और सीएम योगी के बीच विवाद चल रहा है? अभी सीएम योगी ने बनारस में Narendra Modi के दोनों विधान परिषद उम्मीदवारों को हरा दिया. अब चर्चा चल रही है कि Prime Minister कौन बनेगा? Maharashtra का नेता या कोई और? अमित शाह या योगी? Narendra Modi के बाद कौन? इसी खींचतान में ‘नंबर वन कौन’ की लड़ाई चल रही है.

उन्होंने कहा कि यूसीसी, यूजीसी और तमाम मुद्दों को भी ये राजनीति का विषय बना देते हैं. विकास, बेरोजगारी, महंगाई, पुलवामा, पहलगाम जैसे मुद्दों पर चर्चा नहीं होती. यमुना के पानी पर चर्चा नहीं होगी और बच्चों के स्वास्थ्य पर भी चर्चा नहीं होगी.

–

केके/पीएम

Share