
New Delhi, 11 सितंबर . ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर देश की राजनीति में भी बहस तेज हो गई है. विपक्षी दलों के कुछ नेताओं ने जहां सम्मेलन के आयोजन को सकारात्मक बताते हुए इसके वास्तविक परिणामों पर सवाल उठाए हैं, वहीं भाजपा नेताओं ने इसे India की बढ़ती वैश्विक भूमिका और कूटनीतिक प्रभाव का प्रमाण बताया है. इस बीच, शिवसेना (यूबीटी) ने ब्रिक्स को लेकर राजनीति से बचने की अपील की है.
Mumbai में एमसीपी (एसपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रास्टो ने कहा कि ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन अच्छी बात है, क्योंकि इसमें ब्राजील, रूस, चीन, India और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों के नेता एक मंच पर आ रहे हैं. हालांकि, इसके साथ-साथ देश के भीतर हो रहे विकास पर भी ध्यान देना जरूरी है.
क्रास्टो ने केंद्र की भाजपा Government से देश की प्रगति पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही. उन्होंने कहा कि Government को केवल जीडीपी के आंकड़ों में बढ़ोतरी या कमी के बड़े दावों तक सीमित नहीं रहना चाहिए. यह देखना चाहिए कि आम लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव कितना आया है. हालांकि, ब्रिक्स सम्मेलन को उन्होंने सकारात्मक कदम बताया.
Patna में मंत्री राम कृपाल यादव ने ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान बिहार के मखाना और सत्तू को बढ़ावा दिए जाने पर Prime Minister Narendra Modi का आभार जताया. उन्होंने कहा कि बिहार से जुड़े इन उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के सामने उपहार के तौर पर पेश किया जाना राज्य के लिए गर्व की बात है. बिहार के किसान चना उगाते हैं और उससे सत्तू तैयार होता है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी बेहतर मार्केटिंग होने से इसके बारे में दुनिया में संदेश जाएगा. मखाना को भी ऊर्जा देने वाला खाद्य पदार्थ बताते हुए उन्होंने इसके औषधीय गुणों का उल्लेख किया.
Union Minister बीएल वर्मा ने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि ब्रिक्स सम्मेलन में विभिन्न देशों से अंतरराष्ट्रीय मेहमानों का आना India के लिए निश्चित रूप से लाभदायक साबित होगा.
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पूरी दुनिया की नजरें India पर हैं. उन्होंने रूस के President व्लादिमीर पुतिन और चीन के President शी जिनपिंग समेत बड़े नेताओं की India यात्रा को देश के बढ़ते सम्मान से जोड़ते हुए कहा कि ब्रिक्स एक मजबूत संगठन है और इसमें India की महत्वपूर्ण भूमिका है.
Odisha के भाजपा नेता अमर Patnaयक ने भी सम्मेलन को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वैश्विक दक्षिण India को अपनी आवाज के रूप में देख रहा है. उन्होंने कहा कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भू-Political तनाव और अस्थिरता के दौर में ब्रिक्स के भीतर होने वाली बातचीत का महत्व और बढ़ जाता है.
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के ब्रिक्स से जुड़े सवालों पर भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी. BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस के ही दो नेताओं के बयानों में विरोधाभास दिखाई देता है. उन्होंने कांग्रेस सांसद शशि थरूर के ब्रिक्स के सकारात्मक आकलन का हवाला देते हुए कहा कि यह मंच आर्थिक, सामाजिक और रणनीतिक संबंध मजबूत करने का अवसर देता है. खंडेलवाल ने सवाल किया कि जब चिदंबरम वित्त मंत्री थे, तब ब्रिक्स जैसे सम्मेलन नहीं होते थे क्या? उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष में रहने के कारण चिदंबरम अब ऐसे आयोजनों पर सवाल उठा रहे हैं.
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने भी चिदंबरम पर निशाना साधते हुए कहा कि वे हर चीज में कमी निकालते हैं. उन्होंने कहा कि चिदंबरम और सलमान खुर्शीद जैसे नेता विदेश नीति और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों के महत्व को अच्छी तरह समझते हैं और ऐसे सम्मेलनों से होने वाले संभावित लाभों से परिचित हैं.
टीएसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन की तैयारियां चल रही हैं. रूस, चीन, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया के शीर्ष नेता इसमें शामिल हो रहे हैं. उन्होंने माना कि उच्चस्तरीय बातचीत होगी, लेकिन साथ ही कहा कि उन्हें इससे किसी बड़े या खास नतीजे की उम्मीद नहीं है.
Mumbai में शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने कहा कि India को ब्रिक्स से किसी न किसी रूप में फायदा होगा. उन्होंने कहा कि India के लिए यह समझना जरूरी है कि दुनिया India को किस नजर से देखती है और India दुनिया को किस तरह देखता है. दुबे ने कहा कि विभिन्न देशों के नेताओं के बीच बातचीत, परिचय और चर्चा जरूरी है. उन्होंने विपक्ष से भी ब्रिक्स को Political मुद्दा नहीं बनाने की अपील करते हुए कहा कि केवल विपक्ष में होने का मतलब यह नहीं है कि हर मुद्दे पर राजनीति की जाए.
–
पीएसके