
नोएडा, 15 सितंबर . ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को सकुशल और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए Police कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की ओर से व्यापक सुरक्षा अभियान चलाया गया. Police कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर प्रभावी निगरानी तथा प्रतिनिधिमंडलों के सुरक्षित आवागमन के लिए कमिश्नरेट क्षेत्र में Police की विशेष तैनाती की गई. संवेदनशील स्थानों, मेट्रो स्टेशनों, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों, प्रमुख मार्गों और प्रवेश-निकास बिंदुओं पर लगातार चेकिंग एवं पेट्रोलिंग की गई.
Police के मुताबिक, 8 सितंबर को कमिश्नरेट क्षेत्र के 35 मेट्रो स्टेशनों और 121 टैक्सी, ऑटो एवं बस स्टैंडों पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान इन स्थानों के आसपास 2102 वाहनों की सघन जांच की गई. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 799 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 32 वाहनों को सीज किया गया. इसके अलावा 256 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 292 बीएनएसएस के तहत विधिक कार्रवाई की गई. Police ने संवेदनशील स्थानों पर पिकेटिंग और लगातार पेट्रोलिंग भी सुनिश्चित की.
इसके बाद 10 और 11 सितंबर को विशेष चेकिंग अभियान को और प्रभावी बनाया गया. इन दोनों दिनों में 2551 वाहनों के चालान किए गए और 115 वाहनों को सीज किया गया. विभिन्न धाराओं में 9 अभियोग दर्ज किए गए, जबकि 958 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 292 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई. Police अधिकारियों और कर्मचारियों ने क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की. 12 सितंबर को 192 साइबर कैफे की जांच की गई.
Police ने साइबर कैफे संचालकों को निर्धारित अभिलेखों का रखरखाव, आगंतुकों का सत्यापन और साइबर सुरक्षा से जुड़े दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए. वहीं, 13 सितंबर को विशेष अभियान के दौरान 1582 वाहनों के चालान और 65 वाहनों को सीज किया गया. इस दौरान विभिन्न धाराओं में 6 अभियोग दर्ज हुए तथा 529 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 292 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई. ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूसी प्रतिनिधिमंडल के आगमन को देखते हुए जेवर एयरपोर्ट पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई. एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में एयरक्राफ्ट पार्क किए गए, जिनसे प्रतिनिधिमंडल के सदस्य पहुंचे. प्रतिनिधियों के ठहरने की व्यवस्था ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के होटलों में की गई थी. उनके आवागमन के लिए Police की ओर से समुचित एस्कॉर्ट और सुरक्षा व्यवस्था की गई.
जेवर एयरपोर्ट पर खड़े एयरक्राफ्ट की सुरक्षा के लिए Policeकर्मियों की विशेष गार्ड तैनात की गई. अतिरिक्त सुरक्षा के लिए पीएसी बल का भी व्यवस्थापन किया गया. एयरपोर्ट के आउटर कार्डन में बाहरी सुरक्षा घेरा मजबूत करने के साथ ही आसपास के क्षेत्रों, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, प्रमुख मार्गों और सभी प्रवेश एवं निकास बिंदुओं पर सघन चेकिंग की गई. इसके अलावा 6 सितंबर को ब्रिक्स सदस्य एवं साझेदार देशों के ब्रिक्स मुख्य न्यायाधीश मंच-2026 के मुख्य न्यायाधीशों एवं प्रतिनिधिमंडलों तथा रूस के प्रतिनिधिमंडल के आवागमन के दौरान भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए.
वहीं, 14 सितंबर को युगांडा के उपPresident के दिल्ली से आगरा भ्रमण के दौरान ग्रेटर नोएडा जोन के अंतर्गत नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर पर्याप्त Police बल तैनात किया गया. Police कमिश्नरेट के अपर Police आयुक्त कानून-व्यवस्था, सभी Police उपायुक्त, अपर Police उपायुक्त, एसीपी और थाना प्रभारियों ने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की.
Police के मुताबिक, पूरे अभियान के दौरान विभिन्न इकाइयों के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखा गया. संवेदनशील स्थलों और प्रमुख मार्गों पर लगातार Police मौजूदगी तथा सघन चेकिंग के चलते ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा गया.
–
पीकेटी/डीकेपी