झारखंड के गोड्डा में पकड़ी गई अवैध मिनी फैक्ट्री, मुख्य आरोपी निकला आरटीआई एक्टिविस्ट

गोड्डा, 16 सितंबर . Jharkhand के गोड्डा जिले में समाजसेवा और आरटीआई एक्टिविज्म की आड़ में कथित तौर पर चल रही मिनी गन फैक्ट्री का Police ने भंडाफोड़ किया है. बिहार एसटीएफ और Jharkhand Police की संयुक्त टीम ने महगामा थाना क्षेत्र के घाट बलिया गांव में छापेमारी कर एक मकान से हथियार, कारतूस और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें बरामद की हैं.

Police के अनुसार, इस अवैध कारोबार का मुख्य आरोपी पवन कुमार तुरी है, जो गांव में समाजसेवी और आरटीआई कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए था. Police टीम ने करीब चार घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान पवन के घर में बने एक गुप्त कमरे का पता लगाया. बताया गया कि कमरे तक पहुंचने के लिए जेसीबी से दीवार तोड़ी गई. इसके बाद वहां से एक लोडेड राइफल, जिंदा कारतूस, पिस्टल, कई अर्धनिर्मित पिस्टल, कट्टा बनाने के लिए तैयार लोहे के फ्रेम, फरमा, लेथ और ड्रिल मशीन समेत अन्य सामान बरामद किया गया.

बरामद सामान को थाने तक ले जाने के लिए ट्रैक्टर और पिकअप वाहन का इस्तेमाल करना पड़ा. महगामा एसडीपीओ वरुण रजक के नेतृत्व में छह थानों की Police ने यह कार्रवाई की. स्थानीय लोगों के अनुसार, पवन के घर में अक्सर तेज आवाज में फिल्मी गाने बजाए जाते थे. आरोप है कि इसी शोर की आड़ में मशीनों से हथियार तैयार किए जाते थे. ग्रामीणों का यह भी कहना है कि पवन लोगों को घर में लगी मशीन को पत्तल बनाने की मशीन बताता था और सामाजिक आयोजनों में पत्तल बांटकर अपनी छवि बनाए रखता था.

Police के अनुसार, छापेमारी की भनक लगते ही पवन तुरी कार से कुछ हथियार लेकर फरार हो गया. Police ने उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. घाट बलिया के आसपास महगामा, ललमटिया और बोआरीजोर जैसे थाने होने के बावजूद कथित तौर पर लंबे समय से हथियार निर्माण का यह कारोबार चलने को लेकर Police की स्थानीय खुफिया व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं.

एसएनसी/डीकेपी

Leave a Comment