
Patna, 14 सितंबर . बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक पवन जायसवाल ने India की मेजबानी में हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन, सम्मेलन में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा किए जाने, भारत-अफगानिस्तान क्रिकेट मैच के दौरान ‘वंदे मातरम’ गाए जाने और भारतीय महिला टीम से जुड़े एशिया कप ट्रॉफी विवाद पर टिप्पणी की. उन्होंने ब्रिक्स की मेजबानी को India के लिए गौरव का विषय बताया और पहलगाम हमले की निंदा को Pakistan के लिए कूटनीतिक झटका करार दिया.
ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी को लेकर पवन जायसवाल ने कहा कि यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है. Prime Minister Narendra Modi को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि India को इतने महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिलना देश की बढ़ती वैश्विक भूमिका को दर्शाता है. Prime Minister मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित India 2047’ का लक्ष्य सामने रखा गया है और ब्रिक्स की मेजबानी इस दिशा में India की बढ़ती भूमिका को दर्शाती है.
ब्रिक्स सम्मेलन में पहलगाम आतंकी हमले का मुद्दा उठाए जाने और घटना की निंदा किए जाने पर भाजपा नेता ने कहा कि यह होना ही चाहिए था, क्योंकि पहलगाम की घटना गंभीर थी. ब्रिक्स मंच पर हमले की निंदा होना Pakistan की हार है. उन्होंने Pakistan पर आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े होने का आरोप लगाते हुए कहा कि India के पास इस संबंध में पर्याप्त प्रमाण होने का दावा किया जाता रहा है. अंतरराष्ट्रीय मंच पर आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता India की कूटनीतिक स्थिति को मजबूत करती है और आतंकवाद के मुद्दे पर India के पक्ष को वैश्विक समर्थन मिलने का संकेत देती है.
India और अफगानिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के दौरान ‘वंदे मातरम’ गाए जाने को लेकर पवन जायसवाल ने कहा कि India में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान जैसे राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान होना चाहिए. Governmentी और सार्वजनिक कार्यक्रमों की शुरुआत या समापन में राष्ट्रीय गीतों और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों को स्थान मिलना सकारात्मक परंपरा है. India में राष्ट्रवाद को मजबूत करने की दिशा में ऐसी पहल महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को राष्ट्रवाद के मुद्दे पर आपत्ति होती है. लेकिन, किसी समुदाय को खुश करने के लिए ‘वंदे मातरम’ का विरोध करना उचित नहीं है.
भारतीय महिला टीम की एशिया कप जीत और ट्रॉफी से जुड़े विवाद पर पवन जायसवाल ने कहा कि खिलाड़ियों के मन में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर दुख और पीड़ा रही होगी. उन्होंने इसे पहलगाम आतंकी हमले और भारत-Pakistan तनाव के संदर्भ से जोड़ते हुए कहा कि खिलाड़ियों के मन में Pakistan की कथित आतंकवादी गतिविधियों को लेकर भावनाएं रही होंगी. इसी कारण खिलाड़ियों ने ट्रॉफी लेने से इनकार किया होगा.
–
पीएसके