नई दिल्ली : मौजपुर मेट्रो स्टेशन के नीचे चाकूबाजी का मामला सुलझा, पुलिस ने तीन किशोरों को पकड़ा

New Delhi, 14 सितंबर . दिल्ली के मौजपुर मेट्रो स्टेशन के नीचे हुई चाकूबाजी की वारदात का Police ने खुलासा करते हुए तीन किशोरों को पकड़ लिया है. Police ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो चाकू भी बरामद किए हैं.

Police के मुताबिक, 12 सितंबर की रात करीब 9 बजे 66 फीट रोड स्थित फुटपाथ पर कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई थी. मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जिसके दौरान दो किशोरों ने कथित तौर पर चाकू निकालकर 18 वर्षीय कुशल और 18 वर्षीय चिराग पर हमला कर दिया. दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि उनके साथ मौजूद रुद्रराज (19) और आलोक (18) पर भी हमला करने की कोशिश की गई लेकिन वे किसी तरह मौके से बच निकले.

घटना की सूचना मिलते ही Police मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचाया गया. साथ ही क्राइम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए. मामले में थाना जाफराबाद में First Information Report दर्ज कर जांच शुरू की गई.

जांच के दौरान थाना जाफराबाद की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तकनीकी और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर तीनों किशोर आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया. पूछताछ और छानबीन के दौरान आरोपियों के पास से दो चाकू बरामद किए गए, जिन्हें Police ने वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार बताया है.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरी घटना एक मामूली विवाद के बाद हुई थी. बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता पक्ष ने फुटपाथ पर मौजूद लड़कों को किसी बात पर टोका था, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा बढ़ गया और मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया.

Police अधिकारियों के अनुसार, मामले के खुलासे में एसआई योगेश कुमार, एएसआई रामबीर, हेड constable अरुण, constable विनोद और constable अश्विनी की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. यह कार्रवाई इंस्पेक्टर रूपेश खत्री, एसएचओ थाना जाफराबाद की निगरानी में की गई. Police का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है.

एएमटी/पीएम

Leave a Comment