निशु आजाद मामला: आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज की जमानत पर फैसला सुरक्षित, 15 सितंबर को आएगा आदेश

New Delhi, 14 सितंबर . जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान निशु आजाद के पिता के साथ हुई मारपीट के मामले में गिरफ्तार आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज की जमानत याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. अदालत इस मामले में 15 सितंबर को फैसला सुनाएगी. आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है.
Monday को पटियाला हाउस कोर्ट में स्वतंत्र भारद्वाज की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. अदालत ने दिल्ली Police से तीखे सवाल पूछे. कोर्ट ने पूछा कि क्या घटना के समय आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज ने जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया था?
इस पर दिल्ली Police ने जवाब दिया कि जब पीड़ित परिवार द्वारा पहली बार शिकायत दर्ज कराई गई थी, तब जाति सूचक शब्द के इस्तेमाल की बात नहीं कही गई थी. बाद में जब दोबारा बयान दर्ज कराया गया, तब जाति सूचक शब्द का जिक्र किया गया, जिसके आधार पर First Information Report में एससी/एसटी एक्ट की धारा जोड़ी गई है.
दिल्ली Police ने इस मामले में आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को 4 सितंबर को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया था. आरोप है कि स्वतंत्र भारद्वाज ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान निशु आजाद के पिता के साथ मारपीट की थी. इस घटना को लेकर दर्ज First Information Report में Police ने मारपीट के साथ-साथ एससी/एसटी एक्ट भी जोड़ा है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है.
आरोपी पक्ष के वकील ने जमानत की मांग करते हुए कहा कि उनके मुवक्किल को झूठे मामले में फंसाया गया है. पहली शिकायत में एससी/एसटी का कोई जिक्र नहीं था, बाद में इसे जोड़ा गया है. Police ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि मामला संवेदनशील है और जांच अभी जारी है.
पटियाला हाउस कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. अब इस मामले में कोर्ट का आदेश 15 सितंबर को आएगा, जिससे तय होगा कि आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को जमानत मिलेगी या उसे अभी जेल में ही रहना पड़ेगा.
–
एससीएच/वीसी


