Skip to content
Thursday, 29 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

ब्राजील में चुनावी हार के बाद फ्लावियो का खुला पत्र, अमेरिका पहुंचकर बोले-विदेश से करेंगे विपक्ष का नेतृत्व

ब्राजील में चुनावी हार के बाद फ्लावियो का खुला पत्र, अमेरिका पहुंचकर बोले विदेश से करेंगे विपक्ष का नेतृत्व

ब्राजील में चुनावी हार के बाद फ्लावियो का खुला पत्र, अमेरिका पहुंचकर बोले-विदेश से करेंगे विपक्ष का नेतृत्व

ब्रासीलिया, 29 अक्टूबर . ब्राजील के पूर्व President जेयर बोल्सोनारो के बेटे और President चुनाव में पराजित उम्मीदवार फ्लावियो बोल्सोनारो ने अमेरिका पहुंचने के बाद social media मंच एक्स पर एक खुला पत्र जारी कर खुद को ब्राजील का नेता बताया है. उन्होंने बिना कोई सबूत दिए President चुनाव में धांधली के आरोप लगाए और ब्राजील की सुप्रीम फेडरल कोर्ट (एसटीएफ) पर चुनावी न्यायालय के अधिकार क्षेत्र से आगे बढ़कर काम करने का आरोप लगाया.

फ्लावियो बोल्सोनारो ने दावा किया कि मतदान का समय बढ़ाने का आदेश आधिकारिक मतदान समाप्त होने के बाद जारी किया गया, जिससे मतदाताओं के साथ असमान व्यवहार हुआ, हालांकि आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार मौजूदा President लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा ने Sunday को हुए रनऑफ चुनाव में 40 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी.

ब्राजीलियाई मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मूल समय सीमा शाम 5 बजे के बाद केवल लगभग 34,300 मत ही डाले गए थे, जो लूला की जीत के अंतर से काफी कम हैं.

दरअसल, दोनों उम्मीदवारों के चुनाव अभियान की ओर से मतदान केंद्रों तक पहुंचने में मतदाताओं को हो रही कठिनाइयों की शिकायत के बाद एसटीएफ ने Sunday को मतदान अवधि शाम 7 बजे तक बढ़ाने का आदेश दिया था. हालांकि यह आदेश केवल उन मतदान केंद्रों पर लागू हुआ था जो शाम 5 बजे तक खुले थे. जो केंद्र बंद हो चुके थे, उन्हें दोबारा नहीं खोला गया.

अपने पत्र में फ्लावियो ने अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप और अर्जेंटीना के President जेवियर माइली का धन्यवाद किया. उन्होंने यह भी कहा कि वह ब्राजील से भागे नहीं हैं और विदेश में रहकर विपक्ष का नेतृत्व करेंगे.

फ्लावियो के देश छोड़ने का मामला इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि एसटीएफ के न्यायाधीश एलेक्जेंड्रे डी मोरेस ने मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशों में अवैध धन हस्तांतरण की जांच के सिलसिले में उन्हें अपने पासपोर्ट जमा करने और देश छोड़ने पर रोक लगाने का आदेश दिया था.

इस बीच अमेरिकी मीडिया ने Tuesday को एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया कि अमेरिकी विदेश विभाग फ्लावियो बोल्सोनारो और उनके परिवार को वीजा जारी करेगा तथा उन्हें अमेरिका में प्रवेश की अनुमति देगा.

ब्राजील के सुपीरियर इलेक्टोरल कोर्ट द्वारा जारी नतीजों के अनुसार, President लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा को 51.79 प्रतिशत वैध मत मिले, जबकि फ्लावियो बोल्सोनारो को 48.21 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए.

Monday को ब्राजीलियाई मीडिया ने यह भी रिपोर्ट दी थी कि सुप्रीम फेडरल कोर्ट के न्यायाधीश एलेक्जेंड्रे डी मोरेस ने बोल्सोनारो को अपने पासपोर्ट संघीय Police के पास जमा कराने और देश से बाहर जाने पर रोक लगाने का आदेश दिया था.

–

वीसी

Share