Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कानून,राष्ट्रीय

ब्रज मंडल की 84 कोसी परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की समस्याओं पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्ट

ब्रज मंडल की 84 कोसी परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की समस्याओं पर विचार करे Government: Supreme court

New Delhi, 31 अगस्त . Supreme Court ने केंद्र Government को ब्रज मंडल की 84 कोसी परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की समस्याओं पर विचार करने और उसके समाधान का निर्देश दिया है. Supreme Court ने कहा कि Government बुनियादी सुविधाओं के अभाव की जांच कर सुधारात्मक उपाय कर सकती है.

Monday को मामले में सुनवाई के दौरान Supreme Court ने केंद्र Government को ब्रजमंडल की 84 कोसी परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को शौचालय, पेयजल, विश्राम सहित बुनियादी सुविधाओं को लेकर होने वाली कठिनाइयों की जांच पहचान कर उनके उपाय करने को कहा.

कोर्ट ने कहा है, “केंद्र Government 84-कोस परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को होने वाली दिक्कतों की जांच कर सकती है, जिसमें साफ-सफाई, पीने के पानी और दूसरी बुनियादी सुविधाओं की कमी शामिल है.”

साथ ही, ​कोर्ट ने टिप्पणी की कि चूंकि यह मुद्दा एक से अधिक राज्यों से जुड़ा हुआ है. इसलिए केंद्र Government उत्तर प्रदेश, Rajasthan और Haryana को साथ ले. Supreme Court ने निर्देश दिया है कि केंद्र Government उचित स्तर पर हितधारकों के साथ विचार-विमर्श करे. विचार कर यह तय करे कि श्रद्धालुओं की इन चिंताओं और समस्याओं का समाधान कैसे किया जा सकता है.

बता दें कि ब्रज को भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थली और नित्य वास स्थल माना जाता है. ब्रज क्षेत्र चौरासी कोस की परिधि में स्थित है. ब्रज की चौरासी कोस की परिक्रमा यात्रा सर्वाधिक महत्व की यात्रा मानी जाती है. इस परिकमा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े स्थल, सरोवर, वन, मंदिर और कुंड का भ्रमण किया जाता है. इस परिक्रमा को श्रद्वालु पैदल भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान करते हुए पूरा करते हैं. यह परिक्रमा लगभग 40 दिन चलती है.

इस परिक्रमा मथुरा जिले के अलावा उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की सीमा से होकर गुजरती है. इसमें Rajasthan के डीग जिले के डीग, आदिबद्री धाम और कामा क्षेत्र, जबकि Haryana के पलवल जिले का होडल और हसनपुर क्षेत्र और नूंह (मेवात) जिले का हिस्सा भी आता है.

–

डीसीएच/

Share