Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
ओटीटी,टेलीविजन,मनोरंजन

बेटी एक्लीन के दूसरे जन्मदिन पर इमोशनल हुए प्रिंस नरुला, कहा – अब मेरी पूरी दुनिया तुम हो

बेटी एक्लीन के दूसरे जन्मदिन पर इमोशनल हुए प्रिंस नरुला, कहा – अब मेरी पूरी दुनिया तुम हो

Mumbai , 19 अक्टूबर . Actor प्रिंस नरुला ने Monday को बेटी एक्लीन को उसके जन्मदिन पर बड़े ही प्यारे अंदाज में बधाई दी. उन्होंने बताया कि बेटी के आने के बाद उनकी जिंदगी का हर फैसला, खुशी सिर्फ उसके इर्द-गिर्द घूमती है और एक बार जब बेटी ‘पापा’ कहती है तो दिन भर की सारी थकान दूर हो जाती है.

Actor ने इंस्टाग्राम पर एक्लीन के साथ कई वीडियो और तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वे अपनी बेटी से कविताएं सुन रहे हैं और अन्य क्लिप में एक्लीन Actor के साथ खेल रही है या फिर बातें कर रही है. Actor ने पोस्ट के जरिए बताया कि एक्लीन के जिंदगी में आने के बाद उनकी पूरी दुनिया कैसे बदल गई है.

Actor ने लिखा, “मेरी प्यारी बेटी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. बेटा एक बात हमेशा याद रखना, मम्मी-पापा आपसे बहुत प्यार करते हैं और हमेशा आपके साथ हैं. पापा आपके लिए दुनिया की सारी खुशियां ला देंगे, क्योंकि अब पापा की पूरी दुनिया आप ही हो, इसके अलावा पापा को और कुछ दिखता ही नहीं. मैं बस यही दुआ करता हूं कि आप हमेशा स्वस्थ रहो और सबकी इज्जत करो.

Actor ने आगे लिखा, “आप दादी-दादू, नानी-नानू, बुआ, मामी सबकी जान हो, सबकी लाडली गुड़िया हो. मुझे नहीं पता था कि जब आप मेरी जिंदगी में आओगी तो मेरे लिए सब कुछ बाद में और आप पहले हो जाओगी. जब आप पापा बोलती हो, तो पूरे दिन का सुकून मिल जाता है.”

Actor ने बताया कि उनकी बेटी के आने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई. उन्होंने लिखा, “आपके लिए पापा कितना बदल गए हैं, ये आप बड़े होकर देखोगी. आप ही मेरी मुस्कान की वजह हो. आई लव यू मेरी लाडली, मेरी सब कुछ, मेरी बेबी लव. हैप्पी बर्थडे, 2 साल की हो गई मेरी गुड़िया.”

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की बेटी का नाम एक्लीन का जन्म 19 अक्टूबर 2024 को हुआ था. कपल ने अपनी बेटी का चेहरा जन्म के एक साल बाद 5 नवंबर 2025 को गुरु नानक जयंती के मौके पर एक गुरुद्वारे में दिखाया था.

–

एनएस/एएस

Share