बेंगलुरु से डिपोर्ट किए गए 31 बांग्लादेशी नागरिक बंगाल के होल्डिंग सेंटर पहुंचे

Bengaluru, 2 सितंबर . Bengaluru के अलग-अलग हिस्सों से हिरासत में लिए गए 31 बांग्लादेशी नागरिकों को पश्चिम बंगाल भेजा गया है. इन्हें अवैध प्रवासियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पकड़ा गया था. Wednesday सुबह इन्हें मालदा में अधिकारियों को सौंप दिया गया, जहां से आगे की डिपोर्टेशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी. Police ने यह जानकारी दी.

इन बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्टेशन प्रक्रिया के तहत सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल (एसएमवीटी) Bengaluru से पश्चिम बंगाल के मालदा भेजा गया था.

Police ने बताया कि यह ग्रुप Bengaluru में 10 अलग-अलग Police थानों के क्षेत्र से शहरव्यापी अभियान के दौरान हिरासत में लिया गया था.

Police ने कहा, “यह ग्रुप Wednesday सुबह मालदा पहुंचा और आगे की डिपोर्टेशन प्रक्रिया के लिए कर्म तीर्थ होल्डिंग सेंटर में अधिकारियों को सौंप दिया गया.”

Police ने कहा कि बांग्लादेश डिपोर्ट करने से पहले पश्चिम बंगाल के अधिकारियों के साथ मिलकर जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी.

इस बीच, Bengaluru के Police कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि संदिग्ध अवैध प्रवासियों के बारे में जानकारी Police के साथ साझा करें. उन्होंने लोगों को कानून अपने हाथ में न लेने की चेतावनी दी और कहा कि अगर उनके पास संदिग्ध अवैध प्रवासियों के बारे में कोई जानकारी है तो वे अधिकारियों को सूचित करें.

इलेक्ट्रॉनिक सिटी के Police उपायुक्त एम. नारायण ने बताया कि पश्चिम बंगाल की यात्रा के दौरान 31 बांग्लादेशी नागरिकों को 20 Policeकर्मियों ने एस्कॉर्ट किया.

कर्नाटक में फिलहाल अवैध विदेशी नागरिकों, खासकर संदिग्ध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई चल रही है, जिसे ‘ऑपरेशन मुक्त’ नाम दिया गया है.

अगस्त के अंत में मंगलुरु सिटी Police ने 21 अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को हिरासत में लिया था, जो स्थानीय निर्माण स्थलों पर काम करते पाए गए थे. Bengaluru में विदेशी डिटेंशन सेंटर में जगह नहीं होने के कारण इन लोगों को पहले एक स्थानीय सेफ हाउस में रखा गया था और फिर मालदा, पश्चिम बंगाल में बीएचएफ होल्डिंग सेंटर ले जाया गया था.

वीकेयू/पीएम

Leave a Comment