Skip to content
Sunday, 8 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर हैरी बॉक्सर को अमेरिका से भारत लाने में लग सकते हैं कई महीने

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर हैरी बॉक्सर को अमेरिका से India लाने में लग सकते हैं कई महीने

New Delhi, 7 नवंबर . लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात शूटर हैरी बॉक्सर (हरिचंद जाट) का India प्रत्यर्पण होने में कई महीने लग सकते हैं. हैरी को अमेरिका से India लाने की प्रक्र‍िया में जांच एजेंसियों को कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. सूत्रों के मुताबिक, कैलिफोर्निया में अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट (आईसीई) की ओर से उसे हिरासत में लिया गया है.

सीबीआई सूत्रों के अनुसार, हैरी बॉक्सर को India में दर्ज मामलों के आधार पर नहीं, बल्कि अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों के उल्लंघन के कारण हिरासत में लिया गया है. अमेरिका में सबसे पहले उसका मामला इमिग्रेशन कोर्ट में चलेगा. इसके बाद सुनवाई होगी. इसके बाद India को दोनों देशों के बीच हुए प्रत्यर्पण समझौते के तहत औपचारिक रूप से एक प्रत्यर्पण डोजियर (दस्तावेज) भेजना होगा.

इस डोजियर में फॉरेंसिक सबूत, First Information Report की जानकारी, चार्जशीट और Rajasthan , पंजाब, दिल्ली तथा Mumbai में उसके खिलाफ दर्ज मामलों से जुड़े वॉयस रिकॉर्डिंग जैसे दस्तावेज शामिल होंगे. सीबीआई ने को बताया कि अमेरिका में प्रत्यर्पण की प्रक्रिया काफी लंबी होती है. आरोपी को अदालत में फैसले को चुनौती देने के कई मौके मिलते हैं. कई मामलों में आरोपी Political शरण की मांग भी कर देते हैं, जिससे प्रक्रिया और लंबी हो जाती है.

एक और बड़ी चुनौती यह है कि हैरी बॉक्सर के खिलाफ दर्ज ज्यादातर मामलों की जांच अलग-अलग राज्यों की Police कर रही है, इसलिए विभिन्न राज्यों से जुड़े सभी दस्तावेजों को एक जगह इकट्ठा करके एक संयुक्त डोजियर तैयार करना होगा, जिसे सीबीआई के जरिए विदेश मंत्रालय को भेजा जाएगा.

इस बीच दिल्ली Police की स्पेशल सेल और Mumbai क्राइम ब्रांच ने उसके खिलाफ दर्ज मामलों से जुड़े दस्तावेज केंद्रीय एजेंसियों को भेजने शुरू कर दिए हैं. अधिकारियों का कहना है कि जब तक अमेरिकी अदालत आवश्यक मंजूरी नहीं देती, तब तक उसे India नहीं लाया जा सकता.

हैरी बॉक्सर को भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों की ओर से मिली जानकारी और प्रयासों के बाद अमेरिका में हिरासत में लिया गया है. Mumbai में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के बाद भारतीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां उसकी गतिविधियों पर खास नजर रखे हुए थीं.

Rajasthan के नारायणपुर गांव का रहने वाला हैरी बॉक्सर पहले खेलों से जुड़ा हुआ था. jaipur में वह बॉक्सिंग कोच के तौर पर भी काम कर चुका था. इसी वजह से उसे ‘बॉक्सर’ नाम मिला, लेकिन धीरे-धीरे उसने खेल और खेती-किसानी की दुनिया छोड़कर अपराध की दुनिया में कदम रख लिया.

वह साल 2022 से फरार चल रहा था और बाद में अमेरिका भाग गया. इसके बावजूद भारतीय एजेंसियां उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए थीं.

–

एवाई/डीकेपी

Share