Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

बीआरजी का दावा- सैन्य काफिले पर घात लगाकर किए हमले में पांच सुरक्षाकर्मियों को मार ग‍िराया

बीआरजी का दावा सैन्य काफिले पर घात लगाकर किए हमले में पांच सुरक्षाकर्मियों को मार ग‍िराया

बीआरजी का दावा- सैन्य काफिले पर घात लगाकर किए हमले में पांच सुरक्षाकर्मियों को मार ग‍िराया

क्वेटा, 9 नवंबर . बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स (बीआरजी) ने दावा किया है कि उसने बलूचिस्तान के कच्छी जिले में ड्रोन हमले और एक सैन्य काफिले पर घात लगाकर किए गए हमले में Pakistan के पांच सुरक्षाकर्मियों को मार दिया और कई अन्य को घायल कर दिया.

स्थानीय मीडिया की जानकारी के अनुसार, बीआरजी के प्रवक्ता दोस्तैन बलूच ने एक बयान में कहा कि समूह की ड्रोन यूनिट ‘आमिर एयरो गार्डियंस’ ने Sunday को कच्छी जिले के बाग क्षेत्र में Pakistanी सेना और Police के संयुक्त कैंप पर हमला किया. उनके अनुसार इस हमले में एक सुरक्षाकर्मी की मौत हुई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया.

‘द बलूचिस्तान पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रवक्ता ने दावा किया कि करीब दो घंटे बाद बीआरजी ने कच्छी के बोलान इलाके में एक सैन्य काफिले पर रॉकेट और अन्य भारी हथियारों से हमला किया. उन्होंने कहा कि इस हमले में चार सुरक्षाकर्मी मारे गए, कई घायल हुए और सैन्य वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा.

बीआरजी ने 30 अक्टूबर को अपनी ड्रोन युद्ध इकाई ‘आमिर एयरो गार्डियंस’ की स्थापना की घोषणा की थी. संगठन का दावा है कि इस यूनिट ने कच्छी जिले में एक Pakistanी सैन्य ठिकाने पर हमला कर नुकसान पहुंचाया था.

ये ताजा हमले ऐसे समय में हुए हैं जब हाल के दिनों में Pakistanी सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर कई ड्रोन हमले किए गए हैं. बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और बीआरजी दोनों ने अपनी-अपनी विशेष ड्रोन यूनिटों द्वारा किए गए हमलों की जिम्मेदारी ली है.

Saturday को बीएलए ने दावा किया था कि उसने सात लोगों को मौत की सजा देकर उन्हें मार दिया. संगठन का आरोप है कि ये लोग Pakistanी सुरक्षा बलों के लिए काम कर रहे थे. इनमें एक व्यक्ति पर बलोच शिक्षाविद घमख्वार हयात की हत्या में शामिल होने का भी आरोप था.

बीएलए के प्रवक्ता जियांद बलूच के अनुसार, इन सात लोगों को बलूचिस्तान के अलग-अलग इलाकों में अभियानों के दौरान पकड़ा गया था. बाद में उन्हें कथित जासूसी, सेना को मदद पहुंचाने और ‘राष्ट्रीय गद्दारी’ के आरोपों में एक तथाकथित ‘बलूच नेशनल कोर्ट’ की ओर से मौत की सजा सुनाई गई.

बीएलए का कहना है कि पूछताछ पूरी तरह से और पारदर्शी तरीके से की गई थी और इन लोगों को अक्टूबर महीने में सजा दी गई.

पिछले सप्ताह बीएलए ने यह भी दावा किया था कि उसकी ड्रोन और हवाई युद्ध इकाई ‘काहर’ ने बलूचिस्तान के सुराब, खारान और कलात जिलों में तीन अलग-अलग अभियानों के दौरान सात से अधिक Pakistanी सुरक्षाकर्मियों को मार दिया और कई अन्य को घायल कर दिया.

अपने बयान में जियांद बलूच ने कहा कि 26 अक्टूबर को उनकी यूनिट ने सुराब के तारकी डैम स्थित सैन्य कैंप पर लगातार नौ ड्रोन हमले किए. उनका दावा है कि इन हमलों में सैन्य आपूर्ति केंद्रों और चौकियों को निशाना बनाया गया, जिससे जनहानि और अन्य नुकसान हुआ.

बीएलए ने इस साल की शुरुआत में अपने हवाई विंग ‘काहर’ (काजी एयरो हाइव रेंजर्स) की शुरुआत की थी. संगठन का दावा है कि उसने ग्वादर पोर्ट समेत कई जगहों पर Pakistanी सुरक्षा बलों को निशाना बनाया है.

–

एवाई/डीकेपी

Share