नक्सलियों ने हथियार छोड़े, मोदी-शाह की रणनीति रही सफल : योगेंद्र चंदोलिया

New Delhi, 9 नवंबर . BJP MP योगेंद्र चंदोलिया ने दिल्ली में वायु प्रदूषण, आम आदमी पार्टी (आप) की राजनीति और नक्सलवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने Prime Minister Narendra Modi के ‘नक्सल मुक्त India की पहली दीपावाली’ वाले बयान का समर्थन करते हुए कहा कि केंद्र Government ने नक्सलवाद को समाप्त करने का लक्ष्य तय समय सीमा में पूरा किया है. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता अलका लांबा और आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा.
बस्तर में Prime Minister Narendra Modi के ‘नक्सल मुक्त India की पहली दीपावाली’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए BJP MP योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि Prime Minister मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने का जो लक्ष्य निर्धारित किया था, उसे तय समय सीमा के भीतर पूरा किया गया है. नक्सलियों ने हथियार छोड़ दिए हैं और देश में नक्सलवाद का खात्मा हो चुका है.
वहीं, कांग्रेस नेता अलका लांबा की social media पोस्ट पर चंदोलिया ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को प्रदूषण के मुद्दे पर बोलने का अधिकार है, लेकिन अलका लांबा किस हैसियत से बयान दे रही हैं, यह स्पष्ट होना चाहिए.
उन्होंने सवाल उठाया कि वह किस महिला संगठन की अध्यक्ष हैं. चंदोलिया ने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली Government ने दिल्ली की जो स्थिति बनाई, उसके बाद प्रदूषण को अचानक खत्म करना संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि Government प्रदूषण कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. साथ ही, उन्होंने कांग्रेस के दिल्ली में पिछले तीन चुनावों के प्रदर्शन पर भी सवाल उठाए.
इसके अलावा, दिल्ली Government के मंत्री कपिल मिश्रा की social media प्लेटफॉर्म एक्स के पोस्ट पर भी योगेंद्र चंदोलिया ने प्रतिक्रिया दी. कपिल मिश्रा ने अपनी पोस्ट में आरोप लगाया था कि दिल्ली और पंजाब में वर्षों से चले आ रहे भ्रष्टाचार के कारण प्रदूषण की समस्या पैदा हुई है.
इस पर चंदोलिया ने कहा कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर कर दिया है और अब पंजाब की बारी है. उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में नशे, प्रदूषण और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर आम आदमी पार्टी की Government घिरी हुई है. इन समस्याओं के चलते पार्टी के लिए पंजाब की सत्ता में बने रहना मुश्किल होगा.
चंदोलिया ने कपिल मिश्रा के आरोपों का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने जो बातें कही हैं, वे सही हैं. BJP MP के इन बयानों से साफ है कि पार्टी ने प्रदूषण के मुद्दे पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को घेरने की रणनीति अपनाई है.
–
एसएके/पीएम


