बिहार: मनेर एनकाउंटर पर तेजस्वी और रोहिणी का सरकार पर हमला, बोले- एनकाउंटर संस्कृति बंद हो

Patna, 7 नवंबर . बिहार के Patna जिले के मनेर में Police के साथ कथित मुठभेड़ में तीन लोगों की मौत के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है. इस घटना को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्य ने बिहार Government और Police पर तीखा हमला बोला है.
दोनों नेताओं ने Police की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए Government को निशाने पर लिया है. वहीं, स्थानीय ग्रामीण इस मुठभेड़ को फर्जी बता रहे हैं. राजद नेता तेजस्वी यादव ने Saturday को सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर पोस्ट कर Police और Government पर गंभीर आरोप लगाए.
उन्होंने लिखा, “अपनी जान की जिम्मेदार जनता खुद होगी… Chief Minister लगवा दें हर जगह बोर्ड.”
तेजस्वी ने आगे लिखा कि बिहार Police आम लोगों को घर में घुसकर गोली मार रही है और बिहार Police को अपराधी गोली मार रहे हैं. उन्होंने Chief Minister पर निशाना साधते हुए कहा कि हत्या के आरोपी और आपराधिक प्रवृत्ति के Chief Minister बनने के बाद बिहार में भयावह हालात पैदा हो गए हैं.
उन्होंने आरोप लगाया कि जब अपराधी, Police और Chief Minister बेलगाम अपराध को लेकर घिरते हैं, तो ध्यान भटकाने के लिए किसी विशेष जाति के लोगों का एनकाउंटर किया जाता है. वहीं, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पुत्री और सारण Lok Sabha क्षेत्र से पिछला Lok Sabha चुनाव लड़ चुकीं रोहिणी आचार्य ने भी इस घटना को लेकर Government पर हमला बोला.
उन्होंने एक्स पर लिखा, ”एनकाउंटर संस्कृति” बंद होनी चाहिए. रोहिणी ने मनेर में हुई Police मुठभेड़ को बिहार में कानून के राज के दावे पर काला धब्बा बताया. उन्होंने इसे सम्राट Government द्वारा जारी Policeिया दमन का एक और मामला करार दिया. उन्होंने कहा कि अपराधियों को सजा देने का काम अदालत का है, लेकिन एनकाउंटर करवाकर Government संविधान और मानवाधिकारों का खुलेआम उल्लंघन कर रही है. उन्होंने इस पूरे मामले की न्यायिक जांच आयोग से निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त विधि-सम्मत कार्रवाई की मांग की.
रोहिणी ने अपनी पोस्ट के साथ एक कार्टून भी साझा किया है. गौरतलब है कि Friday को मनेर में Police के साथ कथित मुठभेड़ में तीन लोगों की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने Police की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे फर्जी मुठभेड़ बताया है.
–
एमएनपी/एएस


