Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

बिहार: मधुबनी में एएसआई ने घर में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, तीन घायल

बिहार: मधुबनी में एएसआई ने घर में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, तीन घायल

मधुबनी, 3 नवंबर . बिहार के मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ गांव में Monday की देर रात एक Police सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) की फायरिंग में एक ग्रामीण के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की. इसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. Police मामले की जांच में जुटी है.

Police के अनुसार, बलिराजगढ़ गांव में Police पिकेट स्थापित है, जहां एएसआई चंद्रमोहन सिंह की प्रतिनियुक्ति थी. बताया जाता है कि वह अक्सर एक ग्रामीण के घर आता-जाता था. Tuesday देर रात भी वह उसी घर में गया था, जहां दो युवतियां सो रही थीं.

आरोप है कि एएसआई गलत नीयत से घर में घुसा था. इसकी भनक लगने पर पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बाहर से दरवाजे की सिटकनी बंद कर दी और शोर मचाना शुरू कर दिया. आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और घर को चारों तरफ से घेर लिया. खुद को ग्रामीणों से घिरा देख एएसआई ने अपनी सर्विस पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी.

गोलीबारी में चार ग्रामीणों को गोली लगी. सभी घायलों को तत्काल बाबूबरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक ग्रामीण को मृत घोषित कर दिया. अन्य तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

घटना की सूचना मिलते ही मधुबनी के Police अधीक्षक योगेंद्र कुमार रात से ही बाबूबरही थाना परिसर में कैंप कर रहे हैं. Police अधिकारियों की टीम मामले की जांच में जुटी है. एसएसपी योगेंद्र कुमार के अनुसार, एएसआई पिकेट पर तैनात था. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

बताया गया कि एएसआई का एक महिला के साथ अवैध संबंध बन गया था. वह अक्सर महिला के पास जाता था. ग्रामीण पिछले कुछ समय से उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहे थे. बताया गया कि घटना की रात ग्रामीणों ने संबंधित घर को घेर लिया था. ग्रामीणों के आक्रोश से बचने के लिए एएसआई ने तीन-चार राउंड फायरिंग की, जिसमें चार लोग घायल हुए. इनमें से एक की मौत हो गई.

फिलहाल Police पूरे मामले की जांच कर रही है. घटना में शामिल एएसआई के खिलाफ आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी.

–

एमएनपी/एसके

Share