Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,अंतरराष्ट्रीय

नेपाल हेलीकॉप्टर हादसे में तमिलनाडु के वसंत कुमार की मौत

नेपाल हेलीकॉप्टर हादसे में तमिलनाडु के वसंत कुमार की मौत

काठमांडू, 3 नवंबर . नेपाल में Tuesday सुबह लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए. इस हादसे में मारे गए विदेशी नागरिक की पहचान एक भारतीय के रूप में हुई है.

Tuesday सुबह पूर्वी नेपाल के पहाड़ी सोलुखुम्बु जिले में दो हेलीकॉप्टरों के आपस में टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया था.

सोलुखुम्बु जिला Police कार्यालय के प्रमुख, Police उपाधीक्षक (डीएसपी) नवीन राजा बुढाथोकी ने को बताया कि इस हादसे में तमिलनाडु के रहने वाले एक भारतीय नागरिक, वसंत कुमार की मौत हो गई.

उन्होंने बताया, “घायल व्यक्ति न्यूजीलैंड के नागरिक हैं और वो भारतीय मूल के हैं.” शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, ये दोनों ‘फिशटेल एयर’ के एक हेलीकॉप्टर में सवार थे. Tuesday सुबह सोलुखुम्बु जिले के फेरिचे इलाके में एक हेलीपैड पर उतरने की कोशिश के दौरान, यह हेलीकॉप्टर ‘एयर डायनेस्टी’ के एक अन्य हेलीकॉप्टर से टकरा गया.

बुढाथोकी ने बताया कि ‘फिशटेल एयर’ के हेलीकॉप्टर के पायलट को भी मामूली चोट आई हैं. नेपाली अधिकारियों के अनुसार, ‘एयर डायनेस्टी’ के हेलीकॉप्टर में कोई यात्री सवार नहीं था.

नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ‘एयर डायनेस्टी हेली सर्विस प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा संचालित एक एएस350 हेलीकॉप्टर (रजिस्ट्रेशन नंबर 9एनएओडी) लुक्ला हवाई अड्डे से फेरिचे के लिए रवाना हुआ था.

दूसरा हेलीकॉप्टर, जो ‘फिशटेल एयर प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा संचालित एक एएस350 (रजिस्ट्रेशन नंबर 9एनएजेआर) था, दो विदेशी नागरिकों को लेकर गोराक्षेप इलाके से फेरिचे के लिए निकला था. प्राधिकरण के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह 8:12 बजे फेरिचे में उतरते समय ये दोनों हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए.

social media पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि दोनों हेलीकॉप्टर एक-दूसरे के करीब आते हैं, उनके रोटर ब्लेड आपस में टकराते हैं और फिर वे जमीन पर गिर जाते हैं.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घायल यात्री को आगे के इलाज के लिए काठमांडू लाया गया है.

बुढाथोकी ने कहा, “हम हादसे में मारे गए यात्री के शव को पोस्टमार्टम के लिए काठमांडू भेजने की तैयारी कर रहे हैं.”

एवरेस्ट क्षेत्र एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां विदेशी पर्यटकों को लाने-ले जाने और बचाव कार्यों में मदद के लिए हेलीकॉप्टरों का अक्सर इस्तेमाल किया जाता है.

–

केआर/

Share