Skip to content
Friday, 30 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,अंतरराष्ट्रीय

ट्रेन हादसे के बाद स्पेन में हिंसक विरोध प्रदर्शन, पीएम और परिवहन मंत्री का मांगा इस्तीफा

ट्रेन हादसे के बाद स्पेन में हिंसक विरोध प्रदर्शन, पीएम और परिवहन मंत्री का मांगा इस्तीफा

मैड्रिड, 29 अक्टूबर . स्पेन में Wednesday सुबह हुए दो हाईस्पीड ट्रेनों की टक्कर ने 68 लोगों की जान ले ली, इसके बाद मैड्रिड में लोग सड़कों पर उतर आए. देर रात तक हिंसक प्रदर्शन हुआ. प्रदर्शनकारियों ने Police पर बोतलें और पटाखे फेंके.

स्पेनिश समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार, मैड्रिड में 1,000 से ज्यादा लोगों ने Government विरोधी प्रदर्शन किया. दक्षिणपंथी समूहों की अगुवाई में लोग सड़क पर उतरे. बाद में प्रदर्शन झड़प में बदल गया और जवाब में Police ने हलका बल प्रयोग कर लोगों को तितर-बितर किया.

प्रदर्शनकारी Prime Minister सांचेज और पुएंते के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. कुछ लोगों ने पुएंते को ‘मौत का मंत्री’ तक कहा. उन्होंने रेलवे सुरक्षा की जवाबदेही तय करने की मांग उठाई.

रिपोर्ट के अनुसार, इस रैली का आयोजन दक्षिणपंथी ‘फालान्ज’ पार्टी और ‘रेवुएल्टा’ जैसे अन्य समूहों ने किया था. वहीं, ‘वॉक्स’ से जुड़े संगठन ‘सोलिदारिदाद’ ने एक अलग प्रदर्शन किया.

तनाव तब बढ़ गया जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने Police की घेराबंदी को तोड़ने की कोशिश की. इसके जवाब में दंगा-रोधी Police ने आंसू गैस के गोले छोड़े. गुस्से में लोगों ने फिर पटाखे और खाली बोतलें फेंकनी शुरू की जिसके जवाब में हलके बल का इस्तेमाल करते हुए Police ने अंततः भीड़ को तितर-बितर कर दिया.

Wednesday सुबह, मैड्रिड के दक्षिण में उर्डा शहर के पास हुआ ट्रेन हादसा, इस साल स्पेन में हाई-स्पीड रेल की दूसरी जानलेवा टक्कर थी. स्पेन के Governmentी प्रसारक आरटीवीई की रिपोर्ट के अनुसार, Governmentी कंपनी रेनफे की एक ट्रेन निजी कंपनी इर्यो ट्रेन की पटरी पर खड़ी ट्रेन से टकरा गई, जिसमें 68 लोगों की मौत हो गई और 180 से ज्यादा घायल हो गए. ट्रेनों की रफ्तार आमतौर पर 200 किमी/घंटे से ज्यादा होती है.

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक रेल सुरक्षा सिस्टम में खराबी आई थी जिसके बाद कंट्रोल सेंटर ने एक ट्रेन को दोबारा चलने की इजाजत दी जिसके बाद ये दर्दनाक हादसा हुआ.

इससे पहले जनवरी में अडामूज के पास भी एक ट्रेन हादसा हुआ था, जिसमें 46 लोगों की जान चली गई थी. उस वक्त ट्रेन बेपटरी हो गई थी.

–

केआर/

Share