Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

वाशिम में खेत में गांजे की खेती का पर्दाफाश, 15 किलो से अधिक गांजा जब्त; आरोपी हिरासत में

वाशिम में खेत में गांजे की खेती का पर्दाफाश, 15 किलो से अधिक गांजा जब्त; आरोपी हिरासत में

वाशिम, 3 नवंबर . Maharashtra के वाशिम जिले में खेत में अवैध रूप से गांजे की खेती किए जाने का मामला सामने आया है. मानोरा तहसील के रतनवाड़ी गांव में Police ने एक खेत पर छापेमारी कर 15 किलो 225 ग्राम गांजा जब्त किया है. इस मामले में 70 वर्षीय आरोपी किसान नारायण किसन व्यवहारे को हिरासत में लिया है.

Police से मिली जानकारी के अनुसार, रतनवाड़ी गांव में एक खेत में गांजे की खेती किए जाने की गुप्त सूचना Police को प्राप्त हुई थी. सूचना की गंभीरता को देखते हुए Police ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई. इसके बाद उपविभागीय Police अधिकारी मनीष ठाकरे, थाना प्रभारी नैना पोहेकर और तहसीलदार राजेंद्र पाटील के नेतृत्व में Police एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई.

संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर संबंधित खेत पर छापा मारा. इस दौरान खेत में गांजे की खेती किए जाने का मामला उजागर हुआ. Police ने मौके से कुल 15 किलो 225 ग्राम गांजा बरामद कर जब्त कर लिया. जब्त किए गए गांजे की अनुमानित बाजार कीमत 2 लाख 26 हजार 500 रुपये बताई जा रही है.

इस मामले में Police ने खेत से जुड़े 70 वर्षीय किसान नारायण किसन व्यवहारे को हिरासत में लिया है. Police अब यह पता लगाने में जुटी है कि खेत में गांजे की खेती कब से की जा रही थी और इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति या गिरोह की भूमिका तो नहीं है.

घटना के बाद मानोरा Police ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. Police इस बात की भी जांच कर रही है कि गांजे की खेती का उद्देश्य क्या था और जब्त किए गए मादक पदार्थ को कहीं बेचने की योजना तो नहीं थी. फिलहाल Police मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा.

Police अधिकारियों ने बताया कि हमें मुखबीर से सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम का गठन कर कार्रवाई की गई, अब पता लगाया जा रहा है कि इस खेती में कितने लोग शामिल है. 70 वर्षीय किसान नारायण किसन व्यवहारे के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है.

–

एसएके/पीएम

Share