Skip to content
Friday, 20 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

बिहार: भोजपुरी गीतों में कट्टा-एके 47 और जातीय वर्चस्व का बखान पड़ा महंगा, पुलिस सख्त, जारी की अपील

बिहार: भोजपुरी गीतों में कट्टा एके 47 और जातीय वर्चस्व का बखान पड़ा महंगा, पुलिस सख्त, जारी की अपील

बिहार: भोजपुरी गीतों में कट्टा-एके 47 और जातीय वर्चस्व का बखान पड़ा महंगा, Police सख्त, जारी की अपील

Patna, 20 नवंबर . बिहार के भोजपुर जिले में अब भोजपुरी गीतों के जरिए कट्टा, एके-47, हत्या, रंगदारी, बालू माफिया और जातिगत वर्चस्व का महिमामंडन करना गायकों, गीतकारों और संगीतकारों को महंगा पड़ सकता है. Police ने ऐसे गीतों और social media पर प्रसारित होने वाली रील्स के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. इस मामले में प्रमुख भोजपुरी गायकों समेत 45 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. Police ने रिकॉर्डिंग स्टूडियो और गीतों के निर्माण से जुड़े अन्य लोगों को भी जांच के दायरे में लिया है.

भोजपुर के Police अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने Friday को बताया कि social media मंचों की निगरानी के दौरान Police को कुछ ऐसे भोजपुरी गाने मिले, जिनमें कथित तौर पर जातीय वर्चस्व को बढ़ावा देने, हथियारों का प्रदर्शन करने और लोगों को धमकी देने जैसी सामग्री शामिल थी. इन गानों को इंस्टाग्राम रील्स और वीडियो के माध्यम से प्रसारित किया जा रहा था. साइबर थाने की social media निगरानी इकाई के अधिकारियों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.

एसपी ने बताया कि Police ने ऐसे गानों के निर्माण में शामिल रिकॉर्डिंग स्टूडियो और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है. भोजपुर Police ने जिले के सभी गायकों, गीतकारों, संगीतकारों, स्टूडियो संचालकों और social media क्रिएटर्स से अपील की है कि वे अपने गीतों और वीडियो के माध्यम से समाज में हिंसा, आपराधिक गतिविधियों और जातीय वैमनस्य को बढ़ावा न दें.

इस संबंध में Police अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी अपील में भोजपुरी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख किया गया है. Police ने कहा कि भोजपुर और शाहाबाद की धरती ने बाबू वीर कुंवर सिंह जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी दिए, वहीं भोजपुरी संगीत को भिखारी ठाकुर, महेंदर मिसिर, उस्ताद बिस्मिल्लाह खान, विंध्यवासिनी देवी और शारदा सिन्हा जैसे महान कलाकारों ने विश्व स्तर पर पहचान दिलाई. इन कलाकारों ने बिना अपशब्दों और हथियारों का सहारा लिए भोजपुरी भाषा और संगीत को सम्मान दिलाया.

Police के मुताबिक, पिछले कुछ समय में जिले में 20 से 26 वर्ष के कुछ युवाओं के बीच आपसी वर्चस्व की होड़, social media पर दबंग छवि बनाने की चाह और अवैध हथियारों के आकर्षण के कारण गंभीर घटनाएं सामने आई हैं. कुछ युवा अपनी जान गंवा रहे हैं, जबकि कई का भविष्य जेल की सलाखों के पीछे जा रहा है. Police ने चिंता जताई कि जब गीतों और रील्स में हथियार, हत्या और रंगदारी को बहादुरी के रूप में पेश किया जाता है तो कम उम्र के युवा इससे प्रभावित होकर अपराध की राह पकड़ सकते हैं.

भोजपुर Police ने स्पष्ट किया है कि ‘ऑपरेशन डिजिटल स्ट्राइक’ के तहत social media पर अवैध हथियारों के प्रदर्शन, जातिगत वैमनस्य फैलाने और आपराधिक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ साइबर थाने के माध्यम से लगातार कानूनी कार्रवाई की जा रही है. Police ने कलाकारों से भोजपुरी की मिठास, संवेदना और गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने की अपील की है.

–

एमएनपी/डीकेपी

Share