चोरी की बाइक और अवैध तमंचे के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, 11 मुकदमों में नाम आया सामने

नोएडा, 20 नवंबर . नोएडा के थाना सेक्टर-39 की Police ने वाहन चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल पुत्र शमसाद के रूप में हुई है.
Police के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में चोरी, चोरी का माल रखने, अवैध हथियार रखने और गिरोहबंद अधिनियम समेत कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं. Police से मिली जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर को थाना सेक्टर-39 Police की टीम क्षेत्र में गश्त और अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी. इसी दौरान Police को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के माध्यम से एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली.
सूचना के आधार पर Police टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सोम बाजार कट से सेक्टर-43 की ओर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की. यहां से Police ने संदिग्ध विशाल को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ. गिरफ्तार आरोपी विशाल मूल रूप से बिहार के भागलपुर जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बभनगामा का निवासी है.
वर्तमान में वह गौतमबुद्धनगर के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सदरपुर गांव में रह रहा था. उसकी उम्र करीब 24 वर्ष बताई गई है. Police के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. उसके खिलाफ वर्ष 2022 से आपराधिक मुकदमे दर्ज होने का सिलसिला शुरू हुआ था. वर्ष 2022 में थाना सेक्टर-39 में चोरी के संबंध में चार मुकदमे दर्ज हुए थे.
वर्ष 2023 में भी आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-39 में तीन मुकदमे दर्ज हुए. इसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत भी दर्ज किया गया था. वहीं, वर्ष 2025 में थाना सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज किया गया था. अब 19 नवंबर 2026 को थाना सेक्टर-39 में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.
Police ने आरोपी के कब्जे से कुल तीन सामान बरामद किए हैं. एक मोटरसाइकिल, .315 बोर का एक अवैध तमंचा और .315 बोर का एक जिंदा कारतूस शामिल है. फिलहाल, आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. Police उसके आपराधिक इतिहास और बरामद मोटरसाइकिल से संबंधित मामले में आगे की जांच कर रही है.
–
पीकेटी/डीकेपी


