Skip to content
Friday, 20 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

गुजरात : पीएम विश्वकर्मा योजना से आत्मनिर्भर बनीं डीसा की चित्राबेन ठक्कर, महिलाओं से की अपील

Gujarat : पीएम विश्वकर्मा योजना से आत्मनिर्भर बनीं डीसा की चित्राबेन ठक्कर, महिलाओं से की अपील

बनासकांठा, 20 नवंबर . Gujarat के बनासकांठा जिले के डीसा की रहने वाली चित्राबेन ठक्कर कभी परिवार का गुजारा चलाने के लिए दूसरों के घरों में काम करती थीं. आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्हें छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी पति पर निर्भर रहना पड़ता था, हालांकि उनके मन में हमेशा आत्मनिर्भर बनने की इच्छा थी, लेकिन आर्थिक परेशानियां उनके रास्ते में बाधा बनी हुई थीं.

इसी बीच Prime Minister विश्वकर्मा योजना उनके लिए नई उम्मीद लेकर आई. एक परिचित महिला से योजना की जानकारी मिलने के बाद चित्राबेन ने इसके तहत आवेदन किया. उन्हें योजना के तहत सिलाई मशीन और एक लाख रुपए का ऋण मिला. आज वह सिलाई मशीन से कपड़े सिलकर अपनी आजीविका चला रही हैं और परिवार की आर्थिक मदद भी कर रही हैं.

चित्राबेन का कहना है कि इस योजना ने उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर दिया. वह Prime Minister Narendra Modi का आभार व्यक्त करते हुए चाहती हैं कि दूसरी महिलाएं भी उनकी तरह आत्मनिर्भर बने. से बातचीत में चित्राबेन ठक्कर ने कहा कि मुझे इस योजना का लाभ मिला है और मैं बहुत खुश हूं. मेरी एक बहन ने बताया था कि विश्वकर्मा योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करें. उनके माध्यम से मैंने यह फॉर्म भरा.

योजना से मिली राशि से मैंने यह सिलाई मशीन ली, मुझे लोन के तौर पर एक लाख रुपए मिले. इस योजना की वजह से मैं आत्मनिर्भर हो गई हूं. मेरी परिस्थिति पहले बहुत खराब थी. कुछ समझ नहीं आता था कि आगे भविष्य कैसा होगा, लेकिन आज मैं अपने पैरों पर खड़ी हूं.

लाभार्थी ने इस योजना के लिए पीएम मोदी का दिल से आभार जताया. पहले मैं घरों में काम करने जाती थी. इस दौरान एक परिचित से मुलाकात हुई. उन्होंने मेरी परिस्थिति को देखते हुए इस योजना के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि मैं अपना काम कर रही हूं तो मुझे बहुत अच्छा लग रहा है और मैं अपने पैरों पर खड़ी हो चुकी हूं.

अन्य महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे मैं पीएम मोदी की इस लाभकारी योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनी हूं, वैसे ही सभी महिलाएं भी मेरी तरह अपने पैरों पर खड़ी हों और आत्मनिर्भर बनें.

–

डीकेएम/वीसी

Share