Skip to content
Saturday, 21 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई देने पैतृक गांव पहुंचेंगे सीएम योगी, 21 नवंबर को अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई देने पैतृक गांव पहुंचेंगे सीएम योगी, 21 नवंबर को अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

Lucknow, 20 नवंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का Friday को निधन हो गया है. सीएम योगी Friday शाम देहरादून पहुंचेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पौड़ी गढ़वाल के राजकीय महाविद्यालय जाएंगे और इसके बाद अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचेंगे. वह रात में पंचूर में ही प्रवास करेंगे तथा Saturday को अंतिम संस्कार में शामिल होंगे.

प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार Chief Minister योगी आदित्यनाथ शाम 4:35 बजे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद वह शाम 4:55 बजे पौड़ी गढ़वाल स्थित राजकीय महाविद्यालय रामकेश्वर पहुंचेंगे. सीएम शाम 5:15 बजे अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचेंगे. यहां वह रात्रि विश्राम करेंगे. बताया गया है कि वह अगले दिन अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे.

Chief Minister के आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तैयारियों में जुटी हुई हैं. उनके दौरे को देखते हुए संबंधित क्षेत्रों में सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

इसी बीच, सीएम योगी की माता के निधन पर श्रीनगर नगर निगम ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इगास पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है. नगर निगम परिसर में इगास पर्व को पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं. इस अवसर पर पारंपरिक भैलो खेलो कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित था, जिसकी लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं.

उल्लेखनीय है कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ का पैतृक गांव पंचूर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद में स्थित है. ऐसे में उत्तराखंड से उनके पारिवारिक जुड़ाव को देखते हुए उनके परिवार में हुए इस दुखद घटनाक्रम पर क्षेत्र में भी शोक की भावना है.

नगर निगम की मेयर आरती भंडारी ने योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं. इसी के मद्देनजर नगर निगम की ओर से इगास पर्व पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है.

गौरतलब है कि इगास उत्तराखंड का प्रमुख लोकपर्व है, जिसे दीपावली के लगभग 11 दिन बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है. इस पर्व पर भैलो जलाने, लोकगीतों और पारंपरिक नृत्य के माध्यम से खुशियां मनाने की परंपरा है. श्रीनगर नगर निगम की ओर से भी इस बार निगम परिसर में सामूहिक रूप से इगास मनाने की तैयारी थी, लेकिन शोक की इस घड़ी में कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया.

–

एएसएच/एबीएम

Share