Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

बिहार: जदयू एमएलसी प्रत्याशी नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, पटना के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

बिहार: जदयू एमएलसी प्रत्याशी नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, Patna के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

Patna, 20 अक्टूबर . बिहार में विधान परिषद चुनाव के बीच जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के एमएलसी प्रत्याशी नीरज कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें Patna के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल वह अस्पताल के आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनका इलाज जारी है.

मिली जानकारी के अनुसार, नीरज कुमार Monday को बिहार के सिवान जिले में पूजा के दौरान मौजूद थे. इसी दौरान उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई. उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों और सहयोगियों ने उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में Patna लाया गया, जहां Monday देर शाम मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में भर्ती होने के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा है.

डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है. फिलहाल उनकी स्थिति को लेकर विस्तृत चिकित्सकीय जानकारी सामने नहीं आई है. बताया जाता है कि उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की थी. नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ने की खबर ऐसे समय में आई है, जब बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए चुनावी सरगर्मी तेज है. वह Patna स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के समर्थित प्रत्याशी हैं.

इस सीट पर उनका मुकाबला जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह से माना जा रहा है. Patna स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव इस बार Political रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. एनडीए की ओर से जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार चुनाव मैदान में हैं, जबकि जन सुराज के अनुज सिंह भी अपनी दावेदारी को मजबूत करने में जुटे हैं.

दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबले को लेकर Political हलकों में चर्चा है. चुनावी गतिविधियों के बीच नीरज कुमार के अस्पताल में भर्ती होने की खबर से उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की चिंता बढ़ गई है. फिलहाल सभी की नजरें उनके स्वास्थ्य में सुधार और चिकित्सकों की ओर से जारी होने वाली आधिकारिक जानकारी पर टिकी हैं.

–

एमएनपी/डीकेपी

Share