Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

‘सद्गुणों की विजय, धर्म की जीत’, भारतीय सेना ने देशवासियों को दीं विजयादशमी की शुभकामनाएं

‘सद्गुणों की विजय, धर्म की जीत’, भारतीय सेना ने देशवासियों को दीं विजयादशमी की शुभकामनाएं

New Delhi, 20 अक्टूबर . भारतीय सेना की ओर से देशवासियों को दशहरा की शुभकामनाएं दी गई हैं. सेना के ऑफिशियल ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा गया, “थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ और भारतीय सेना के सभी पदों की ओर से समस्त देशवासियों को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं.”

भारतीय सेना के पश्चिमी कमान की ओर से ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा गया, “शुभ दशहरा, बुराई पर अच्छाई की जीत. दशहरा के पावन अवसर पर वेस्टर्न कमांड के आर्मी कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह, सभी रैंक के सैनिकों, पूर्व सैनिकों, रक्षा विभाग के असैन्य कर्मचारियों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हैं.”

सेना के पश्चिमी कमान की ओर से आगे लिखा गया, “विजयदशमी का यह त्योहार सभी में साहस, सदाचार और सत्य तथा धर्म के मार्ग पर अडिग रहने का संकल्प जगाए. यह त्योहार सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए. अच्छाई की जीत. सदाचार की शक्ति. एकजुटता की भावना.”

सेना के दक्षिणी कमान की ओर से social media पर लिखा गया, “सद्गुणों की विजय, धर्म की जीत! आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा, दशहरा के पावन अवसर पर सप्त शक्ति कमांड के सभी रैंक के कर्मियों, पूर्व सैनिकों, रक्षा असैनिक कर्मचारियों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं. यह पर्व हमें साहस, धर्म और कर्तव्य के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करे, और राष्ट्र की सेवा पूरी निष्ठा से करने के हमारे संकल्प को और मजबूत बनाए.”

भारतीय सेना के पूर्वी कमान की ओर से लिखा गया, “पूर्वी कमान, दशहरा के अवसर पर सभी नागरिकों, सैन्यकर्मियों और उनके परिवारों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते है. यह त्यौहार सभी के लिए शांति और खुशियां लेकर आए.”

केंद्रीय रिजर्व Police बल (सीआरपीएफ) की ओर से social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा गया, “दशहरा और विजयादशमी के पावन अवसर पर सीआरपीएफ के महानिदेशक जीपी सिंह और बल के सभी रैंक के कर्मी देश के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं. धर्म की विजय हमें साहस प्रदान करे, स्थायी शांति और समृद्धि लाए, और हमारे देश में भाईचारे की भावना को और मजबूत करे.”

–

एसडी/डीकेपी

Share