Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अन्य खेल,खेल

‘तमिलनाडु के युवा पैरा एथलीटों के लिए नई प्रेरणा’, बेबी सहाना रवि को ऐतिहासिक मेडल पर सीएम विजय ने दी बधाई

‘तमिलनाडु के युवा पैरा एथलीटों के लिए नई प्रेरणा’, बेबी सहाना रवि को ऐतिहासिक मेडल पर सीएम विजय ने दी बधाई

चेन्नई, 20 अक्टूबर . तमिलनाडु के Chief Minister सी. जोसेफ विजय ने टेबल टेनिस खिलाड़ी बेबी सहाना रवि के लिए 30 लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है. सहाना रवि ने जापान में आयोजित आइची-नागोया एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की क्लास 9 श्रेणी में ब्रॉन्ज मेडल जीता है.

सहाना रवि ने पैरा-टेबल टेनिस महिला एकल क्लास 9 स्पर्धा में ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. एशियन पैरा गेम्स में ‘स्टैंडिंग’ (खड़े होकर खेलने वाली) श्रेणी में India का यह पहला मेडल है.

social media पर एक पोस्ट के जरिए बेबी सहाना रवि को बधाई देते हुए Chief Minister विजय ने कहा कि उनकी इस उपलब्धि पर तमिलनाडु और पूरे India को गर्व है. उन्होंने सहाना के शानदार प्रदर्शन के पीछे की कड़ी मेहनत और लगन की तारीफ की. इसके साथ ही, उन्होंने भरोसा जताया कि उनकी यह सफलता अन्य युवा पैरा एथलीटों को भी प्रेरित करेगी.

उन्होंने कहा, “जापान में आयोजित पांचवें एशियन पैरा गेम्स में महिलाओं की क्लास 9 टेबल टेनिस स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर तमिलनाडु और India का मान बढ़ाने वालीं बेबी सहाना रवि को मेरी ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. उनकी इस उपलब्धि के सम्मान में तमिलनाडु Government की ओर से उन्हें 30 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा.”

उन्होंने इस अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन में सहाना के मेडल जीतने वाले उनके प्रदर्शन की भी सराहना की.

Chief Minister विजय ने सहाना की सफलता का श्रेय खेल के प्रति उनके समर्पण और लगातार की गई कड़ी मेहनत को दिया. उन्होंने कहा कि यह ब्रॉन्ज मेडल उनकी मेहनत और लगन का नतीजा है. उन्होंने आगे कहा कि सहाना की यह जीत तमिलनाडु के युवा पैरा एथलीटों के लिए प्रेरणा का एक नया स्रोत बनेगी और उन्हें अपने खेल सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करेगी.

Chief Minister विजय ने सहाना को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए भी शुभकामनाएं दीं. उन्होंने उम्मीद जताई कि वह आगे और भी मेडल जीतेंगी और राज्य तथा देश का नाम रोशन करती रहेंगी. विजय ने अपने संदेश में कहा, “मैं उनके भविष्य में और अधिक सफल होने की कामना करता हूं और उम्मीद करता हूं कि वह आगे भी तमिलनाडु और India को गौरवान्वित करती रहेंगी.”

–

एसएम/एएस

Share