Skip to content
Thursday, 29 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

बिहार एमएलसी चुनाव में एनडीए को पांच सीटों पर जीत का भरोसा, सियासी सरगर्मी तेज

बिहार एमएलसी चुनाव में एनडीए को पांच सीटों पर जीत का भरोसा, सियासी सरगर्मी तेज

Patna, 28 अक्टूबर . बिहार में विधान परिषद (एमएलसी) के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव परिणामों को लेकर Political सरगर्मी तेज हो गई है. आठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में हुए चुनाव के नतीजों के बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडी) ने पांच सीटों पर जीत का भरोसा जताया है. इस बीच, Patna स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के नेता नीरज कुमार की जीत को लेकर पार्टी नेताओं ने खुशी जाहिर की जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रोफेसर नवल किशोर यादव के पीछे रहने पर निराशा जताई गई.

बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही असली फैसला लेने वाली होती है. आठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में हुए चुनाव के परिणाम सामने आ रहे हैं और इनमें एनडीए आगे चल रही है. उन्होंने कहा कि गठबंधन को पांच सीटें जीतने का पूरा भरोसा है जबकि तीन सीटों पर हार की संभावना है. पार्टी और एनडीए संभावित हार के कारणों की समीक्षा करेंगे ताकि भविष्य के चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके. पूरे देश में एनडीए के पक्ष में माहौल है और Prime Minister के प्रयासों ने इसमें अहम भूमिका निभाई है.

एमएलसी चुनाव में अपनी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए जनता दल यूनाइटेड के नेता नीरज कुमार ने इसका श्रेय पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार, निशांत कुमार, Chief Minister सम्राट चौधरी, उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी और चिराग पासवान को दिया. उन्होंने कहा कि जीत का असली जश्न अभी बाकी है. वहीं, मोकामा के विधायक अनंत सिंह से जुड़े सवाल पर नीरज कुमार ने संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “छोड़िए न. जैसा बोओगे, वैसा ही काटोगे.”

मंत्री राम कृपाल यादव ने Patna में हुए दोनों विधान परिषद चुनावों के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार की जीत हो गई है. उन्होंने कहा कि नवल किशोर यादव ने लगातार पांच कार्यकाल तक शिक्षकों के हितों के लिए संघर्ष किया. उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं को सुलझाने और Government से लेकर विश्वविद्यालयों तक उनकी आवाज उठाने का लगातार प्रयास किया.

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के आरोपों पर राम कृपाल यादव ने कांग्रेस को निशाने पर लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सत्ता हासिल करने के लिए बेचैन है और केंद्र Government को गिराने के लिए अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप भी लगाया. उनके मुताबिक, इस मुद्दे पर देशभर में जनता के बीच आक्रोश है.

जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने चुनाव परिणामों पर सावधानी बरतते हुए कहा कि पार्टी को कुछ सीटों की जानकारी मिली है लेकिन बाकी सीटों के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं आई है. उन्होंने कहा कि सभी आठ सीटों के नतीजों की आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद ही पार्टी की ओर से कोई टिप्पणी की जाएगी.

–

एसएके/पीएम

Share