Skip to content
Sunday, 8 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

बिजली सब्सिडी छोड़ने के लिए बिहार सरकार 1 दिसंबर से चलाएगी विशेष अभियान : सम्राट चौधरी

बिजली सब्सिडी छोड़ने के लिए बिहार Government 1 दिसंबर से चलाएगी विशेष अभियान : सम्राट चौधरी

Patna, 8 नवंबर . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर से बिजली सब्सिडी को लेकर विशेष अभियान चलाने का ऐलान किया है. इसके तहत संपन्न परिवारों से स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी का लाभ छोड़ने और जरूरतमंद परिवारों के लिए योगदान देने की अपील की जाएगी.

Chief Minister ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने जिस तरह गैस कनेक्शन के मामले में लोगों से स्वेच्छा से सब्सिडी छोड़ने का आग्रह किया था, उसी तरह बिजली सब्सिडी के मामले में भी लोगों से आगे आने की अपील की जाएगी. जो लोग योगदान देंगे, उन्हें दाता के तौर पर माना जाएगा.

Chief Minister सम्राट चौधरी Sunday को दीपावली के मौके पर Patna के दीघा-आशियाना रोड स्थित एक दलित बस्ती पहुंचे. यहां उन्होंने दलित, आदिवासी और पिछड़े समाज के परिवारों के साथ दीपावली मनाई और उनके बीच खुशियां बांटी. इस दौरान उन्होंने उपहार भी दिया.

इस दौरान सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार समृद्धि के रास्ते पर और मजबूती के साथ आगे बढ़े, यही उनकी कामना है. मीडिया से बातचीत में Chief Minister ने कहा कि पूरे बिहार में सभी जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से विशेष आग्रह किया गया है कि वे दलित, आदिवासी और अति पिछड़े समाज के परिवारों के बीच जाकर दीपावली मनाएं और उनके सुख-दुख में शामिल हों. पर्व सबके लिए होना चाहिए और कोई भी इससे वंचित नहीं रहना चाहिए. इसी उद्देश्य से वह स्वयं भी बस्ती में पहुंचे हैं.

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में करीब एक करोड़ 92 लाख परिवारों को, चाहे वे अमीर हों या गरीब, 125 यूनिट मुफ्त बिजली मिल रही है. यह Prime Minister Narendra Modi और पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार के नेतृत्व में संभव हुआ है. उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली सब्सिडी के संबंध में लोगों से स्वेच्छा से सहयोग का आग्रह किया जाएगा. Chief Minister ने Prime Minister Narendra Modi के प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर भी खुशी जताई.

उन्होंने कहा कि Prime Minister को बिहार आने का आग्रह किया गया है. बिहार में एनडीए Government पूरी एकजुटता के साथ काम कर रही है. नीतीश कुमार के नेतृत्व और उनके साथ मिलकर Government प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि Prime Minister के बिहार आगमन पर प्रदेश को कई बड़ी सौगातें मिल सकती हैं.

इस दौरान कई समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे. बिहार में निवेश करने के इच्छुक विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. Chief Minister ने उम्मीद जताई कि इससे राज्य में औद्योगिक विकास और निवेश को नई गति मिलेगी.

–

एमएनपी/वीसी

Share