Skip to content
Sunday, 8 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

पीएम मोदी के बस्तर दौरे का भाजपा नेताओं ने किया स्वागत, अखिलेश यादव और कांग्रेस पर साधा निशाना

पीएम मोदी के बस्तर दौरे का भाजपा नेताओं ने किया स्वागत, अखिलेश यादव और कांग्रेस पर साधा निशाना

New Delhi, 8 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi दिवाली के मौके पर छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे, जहां उन्होंने नक्सल प्रभावित रहे बस्तर में जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाया. भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी के इस कदम का स्वागत किया है.

से बातचीत में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि Prime Minister मोदी देश की रक्षा करने वाले जवानों, आतंकियों से लड़ने वाले जवानों के साथ दीपावली मना रहे हैं. ये जवान अपने परिवार से दूर रहकर अपना कर्तव्य निभाते हैं. पीएम मोदी इससे पहले भी जवानों के बीच जाकर दीपावली मनाते रहे हैं.

वहीं, BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि बस्तर को पहले नक्सलवाद का गढ़ माना जाता था और अब वहां से नक्सलियों का सफाया हो गया है. इस अभियान में हमारे जवानों की सबसे बड़ी भूमिका रही. इसी को ध्यान में रखकर Prime Minister ने बस्तर में जवानों के बीच दीपावली मनाने का फैसला लिया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सार्वभौमिक विकास की बात करते हैं. इस वजह से उनका बस्तर जाना बेहद महत्वपूर्ण है.

वहीं, लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि वह भाजपा के मार्गदर्शक हैं और लाखों युवाओं को प्रेरणा दी है. वह 100वां जन्मदिन मना रहे हैं, यह अपने आप में एक कीर्तिमान है. भाजपा का कार्यकर्ता होने के नाते मैं उन्हें प्रणाम करता हूं. वह हम सभी का मार्गदर्शन करते रहें, यही हम सबकी कामना है.

सोनिया गांधी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सालों तक राम मंदिर को लेकर आंदोलन होता रहा, तब सोनिया गांधी की आंखों में आंसू नहीं आए. देशभर में आतंकी घटनाएं हो रही थीं, तब उन्हें आंसू नहीं आए. अब वह अपनी किताब में जिसका जिक्र कर रही हैं, वह आंसू नहीं बल्कि घड़ियाली आंसू थे, जिनके पीछे संभवतः एक Political महत्वाकांक्षा और प्रेरणा थी.

उन्होंने आगे कहा कि आज वह आपातकाल को गलती कह रही हैं लेकिन आज तक किसी ने इसकी निंदा नहीं की. अब वह राजनीति के लिए ऐसा कह रही हैं, लेकिन आपातकाल कांग्रेस के लिए एक अभिशाप है, जिससे वह मुक्त नहीं हो सकती.

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव वही हैं, जिनके परिवार ने राम के अस्तित्व को कभी नहीं माना. जब-जब राम मंदिर आंदोलन हुआ, तब वे इससे दूर ही रहे. सीएम योगी ने कहा कि कारसेवकों पर गोलियां चलाने का पाप मुलायम सिंह यादव ने किया था, इसके लिए पहले उन्हें माफी मांगनी चाहिए.

वहीं, शाहनवाज हुसैन ने कीर्ति आजाद पर पलटवार करते हुए कहा कि टीएमसी के लोग राम के नाम से नाराज हो जाते हैं. श्रीराम का नाम सुनते ही ममता बनर्जी गाड़ी से उतरकर नाराजगी व्यक्त करती थीं.

उन्होंने अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे और राम मंदिर दर्शन पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि Samajwadi Party और अखिलेश यादव आज तक राम मंदिर नहीं गए. चुनाव आते ही वह मंदिर जा रहे हैं. सपा ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थीं, सरयू नदी का पानी लाल हो गया था. उन्हें अपने किए की माफी मांगनी चाहिए.

लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भी उनके लिए अच्छा संदेश लिखा है. आडवाणीजी ने भाजपा को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया है. वे हम सभी के मार्गदर्शक हैं. उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा.

–

एएमटी/पीएम

Share