बाढ़ राहत के लिए केंद्र दे विशेष पैकेज, एयरफोर्स की मदद से खाने-पीने की सामग्री पहुंचाई जाए : तेजस्वी यादव

Patna, 6 सितंबर . बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति को लेकर राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र Government से बिहार के लिए विशेष पैकेज देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि गंगा नदी के आसपास के कई इलाकों और खासकर दियारा क्षेत्रों में बाढ़ का पानी भर जाने से हालात गंभीर हैं. ऐसे में Government को तत्काल राहत और बचाव कार्य तेज करने की जरूरत है.

मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि दियारा इलाके पूरी तरह से डूब चुके हैं और कई जगह लोग अपने घरों तथा छतों पर फंसे हुए हैं. कुछ इलाकों में लोगों के गर्दन तक पानी पहुंच गया है. उन्होंने कहा कि लोगों के जान-माल की रक्षा करना Government की जिम्मेदारी है और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त संख्या में नावों की व्यवस्था की जानी चाहिए. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविरों की जरूरत है. बाढ़ के कारण पीने के पानी की समस्या के साथ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी बढ़ती हैं. इसलिए Government को इन सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए.

तेजस्वी यादव ने कहा कि दूर-दराज के दियारा इलाकों तक राहत सामग्री पहुंचाना बड़ी चुनौती है. ऐसे में बिहार Government को एयरफोर्स से मदद मांगनी चाहिए. पहले बाढ़ के दौरान एयरफोर्स के हेलीकॉप्टरों के जरिए प्रभावित क्षेत्रों में खाने-पीने की सामग्री पहुंचाई जाती थी. इस बार भी हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल केवल हवाई मुआयने के लिए नहीं, बल्कि राहत सामग्री पहुंचाने के लिए किया जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि केंद्र Government को बिहार की स्थिति का जायजा लेने के लिए एक विशेष टीम भेजनी चाहिए. बाढ़ का पानी उतरने के बाद नुकसान का विस्तृत आकलन कराया जाना चाहिए और बिहार को उसकी स्थिति के अनुरूप विशेष पैकेज दिया जाना चाहिए. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बावजूद केंद्र Government की ओर से अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है.

महंगाई को लेकर भी राजद नेता तेजस्वी यादव ने केंद्र Government पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, गैस, टमाटर और प्याज सहित रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से आम लोग परेशान हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों को परेशान कर कुछ चुनिंदा अमीरों को फायदा पहुंचाया जा रहा है. महंगाई का सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ रहा है और उन्हें घर चलाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर तेजस्वी ने कहा कि राज्य में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं. प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर नियंत्रण करना है, लेकिन Government इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई करती नजर नहीं आ रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि Police की जांच कमजोर होने के कारण निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है, जबकि अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं.

Chief Minister बदलने की चर्चा पर तेजस्वी यादव ने कहा कि कई नेता Chief Minister बनना चाहते हैं. उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी का नाम लेते हुए कहा कि भाजपा और जदयू में भी ऐसे कई नेता हैं, जो Chief Minister बनने की इच्छा रखते हैं.

एमएनपी/एसके

Leave a Comment