भारत रत्न भूपेन हजारिका की जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनकी रचनाएं देती हैं मानवता का संदेश

New Delhi, 8 सितंबर . महान संगीतकार, गायक, गीतकार और India रत्न से सम्मानित डॉ. भूपेन हजारिका की जयंती पर Tuesday को देशभर के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला, Union Minister नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेताओं ने social media पर पोस्ट कर उनके योगदान को याद किया.

Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “India रत्न से सम्मानित महान संगीतकार, गायक, गीतकार और पूर्वोत्तर सहित संपूर्ण India की सांस्कृतिक चेतना के सशक्त स्वर डॉ. भूपेन हजारिका जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन. डॉ. हजारिका जी के गीतों में लोकजीवन की संवेदनाएं, आम जन की आकांक्षाएं, प्रकृति से जुड़ाव और मानवीय मूल्यों की गहरी अभिव्यक्ति दिखाई देती है. उन्होंने अपनी सृजनशीलता के माध्यम से असम की समृद्ध लोक-संस्कृति और पूर्वोत्तर India की आवाज को देश-दुनिया तक पहुंचाया.”

उन्होंने आगे लिखा, “उनकी बहुआयामी प्रतिभा ने भारतीय संगीत और सिनेमा को समृद्ध किया तथा असम की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई. उनकी अमर रचनाएं आज भी संवेदना, सद्भाव और मनुष्यता का संदेश देती हैं.”

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, “विख्यात गायक, संगीतकार India रत्न भूपेन हजारिका जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन.”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा, “India की सांस्कृतिक चेतना के अमिट हस्ताक्षर, महान गायक, गीतकार, संगीतकार एवं ‘सुधाकंठ’ के रूप में प्रख्यात ‘India रत्न’ डॉ. भूपेन हजारिका की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. उन्होंने अपनी सुरीली आवाज और अद्भुत संगीत के माध्यम से पूर्वोत्तर की समृद्ध संस्कृति, लोक की आकांक्षाओं और देश की विविधता से जन-जन का साक्षात्कार कराया. संपूर्ण देश को एक सूत्र में पिरोने वाले उनके कालजयी गीत समाज में भ्रातृत्व और मानवीय मूल्यों की भावना को निरंतर मजबूत करते रहेंगे.”

Madhya Pradesh के Chief Minister डॉ. मोहन यादव ने लिखा, “संगीतकार व गायक, India रत्न, भूपेन हजारिका जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं. प्रकृति और मानवीय संवेदना को शब्द व संगीत से जीवंत कर उन्होंने अपनी रचनाओं, संगीत और आवाज से प्रशंसकों को आनंदित किया. संगीत जगत में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने कहा, “महान संगीतकार और India रत्न से सम्मानित श्री भूपेन हजारिका जी की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन! अपनी सुमधुर रचनाओं के माध्यम से उन्होंने लोकजीवन की भावनाओं और मानवीय संवेदनाओं को स्वर दिया. उनका संगीत सदैव प्रेम, करुणा और मानवता के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता रहेगा.”

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, “पूर्वोत्तर की सांस्कृतिक धरोहर और संगीत को प्रतिष्ठित करने वाले ‘India रत्न’ डॉ. भूपेन हजारिका जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन! डॉ. भूपेन हजारिका जी की मधुर स्वर-साधना और लोकसंस्कृति के प्रति समर्पण ने पूर्वोत्तर की सांस्कृतिक पहचान को देश-दुनिया के मंच पर नई प्रतिष्ठा प्रदान की.”

Rajasthan के उपChief Minister डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा, “सांस्कृतिक धरोहर एवं संगीत जगत को अपनी अमूल्य साधना से समृद्ध करने वाले महान संगीतकार एवं ‘India रत्न’ से सम्मानित डॉ. भूपेन हजारिका जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन.”

बिहार Government में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी उन्हें याद करते हुए लिखा, “संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह, प्रख्यात गीतकार ‘पद्मभूषण एवं India रत्न’ भूपेन्द्र हजारिका जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन.”

पीआईएम/एएस

Leave a Comment