भाजपा 25 साल का जश्न मना रही, लेकिन युवा, किसान और महंगाई पर चुप क्यों: शक्ति सिंह गोहिल

New Delhi, 9 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने रोजगार, पेपर लीक, किसानों की स्थिति, महंगाई और जीडीपी के आंकड़ों को लेकर Government पर सवाल उठाए. साथ ही, Prime Minister मोदी की ‘फूफा’ वाली टिप्पणी और हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी.

शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि आम तौर पर किसी Government या व्यक्ति ने अच्छा काम किया हो तो उसे अलग से प्रचारित करने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि काम खुद बोलता है. भाजपा Government ने अच्छे काम के बजाय ऐसे ‘कारनामे’ किए हैं, जिनके कारण उसे प्रचार की जरूरत पड़ रही है.

उन्होंने कहा कि देश का युवा रोजगार को लेकर परेशान है, पेपर लीक की घटनाएं सामने आती हैं और किसानों की स्थिति खराब है. महंगाई और जीडीपी के आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि Government को इन मुद्दों पर जवाब देना चाहिए. ऐसे समय में 25 साल के कार्यकाल का बड़ा प्रचार कार्यक्रम जनता के वास्तविक सवालों से ध्यान हटाने की कोशिश है.

Prime Minister की ‘नाराज फूफा’ वाली टिप्पणी पर गोहिल ने कहा कि परिवार में किसी सदस्य के अच्छे काम से आम तौर पर खुशी होती है. हर व्यक्ति किसी न किसी परिवार में किसी का फूफा होता है और इस तरह की टिप्पणी रिश्तों की भावना का अपमान है. गोहिल ने तंज कसते हुए कहा कि शायद Prime Minister के परिवार में ऐसे अनुभव रहे हों, लेकिन सामान्य तौर पर फूफा भी परिवार के किसी सदस्य की सफलता पर खुश होता है.

हल्द्वानी में शुद्धिकरण मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ First Information Report और Chief Minister पुष्कर सिंह धामी के उस बयान पर भी गोहिल ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कांग्रेस से सबूत, फोटो या वीडियो दिखाने की बात कही थी. गोहिल ने कहा कि कैमरे के सामने कुछ लोगों ने शुद्धिकरण की बात कही थी और भाजपा के नेताओं ने उनका बचाव किया. उन्होंने सवाल किया कि इससे बड़ा प्रमाण और क्या चाहिए.

कांग्रेस नेता ने कहा कि दलित, आदिवासी और महिलाओं के प्रति भाजपा की विचारधारा के कारण ऐसी घटनाएं होती हैं. आपराधिक मामले में प्रशासन को जांच प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए. Chief Minister के बयान पर आपत्ति जताते हुए गोहिल ने आरोप लगाया कि जांच के दौरान इस तरह की Political टिप्पणी उचित नहीं है.

पीएसके

Leave a Comment