Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन

फ्रेंच-इंडियन रोमांस ‘स्टे’ में नजर आएंगी पल्लवी शारदा, बिजनेस वुमन के रोल में आएंगी नजर

फ्रेंच-इंडियन रोमांस ‘स्टे’ में नजर आएंगी पल्लवी शारदा, बिजनेस वुमन के रोल में आएंगी नजर

Mumbai , 11 सितंबर . Actress पल्लवी शारदा जल्द ही फ्रेंच-इंडियन रोमांस फिल्म ‘स्टे’ में नजर आएंगी. Actress का कहना है कि सिनेमा दुनिया का एक ऐसा अजूबा है, जो कैमरा बंद होने के बाद भी एक्टर्स को क्रिएशन के भंवर में खींच लेता है.

पल्लवी ने इंस्टाग्राम पर पब्लिकेशन की तरफ से गई अनाउमेंट को शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस फिल्म में सायली नाम की एक तलाकशुदा महिला के किरदार में नजर आएंगी, जो India में रहती है और जिसे अपने पिता की सफल कंपनी को संभालने के लिए तैयार किया गया है.

पेरिस की एक ट्रिप के दौरान उसे लियो से प्यार हो जाता है, जो एक डिलीवरी ड्राइवर है और एक्टर बनने का सपना देखता है. उनके रिश्ते की परीक्षा परिवार के दबाब, क्लास के फर्क और फ्रांस-India में उनकी जिंदगियों को अलग करने वाली आर्थिक और सांस्कृतिक हकीकतों से होती है.

Actress फिल्ममेकर रोहेना गेरा के साथ अपने लेटेस्ट प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए लिखा, “आप फिल्म बनाते और बेचते हैं. यही तरीका है, लेकिन किसी भी फिल्म के मूल में एक आइडिया, एहसास, वाइब्रेशन होता है. हम बस उसे जिंदा करने में मदद करते हैं. इस फिल्म से पहले जब भी मुझे रोहेना के साथ जूम पर बात करने का मौका मिला, तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ कि हमने एक महिला के तौर पर अपने एहसासों और हमारे आसपास की कहानियों पर गहराई से बात की, जो अलग-अलग देशों और संस्कृतियों में काम कर रही हैं.”

उन्होंने लिखा, “लगातार दो संस्कृतियों के बीच झूलने की अजीबोगरीब स्थिति को समझने की कोशिश की. फिल्में एक अजीब दुनिया हैं. ये आपको क्रिएशन के भंवर में खींच लेती हैं, जिसका एहसास कैमरा बंद होने के बाद भी उतना ही रहता है. सेट के बीच के ठहराव में कभी-कभी खालीपन, बेचैनी महसूस होती है लेकिन साथ ही सब कुछ जुड़ता भी है. एक एक्टर के लिए हर फिल्म का अनुभव आपको अपने अंदर इतना गहरा ले जाता है कि उसे समझने के लिए बीच में ठहराव की जरूरत होती है. मैं अभी भी इस फिल्म को समझ रही हूं.”

–

एनएस/पीएम

Share