Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय

फिजी के रक्षा अधिकारियों को भारत दे रहा है आधुनिक प्रशिक्षण

फिजी के रक्षा अधिकारियों को India दे रहा है आधुनिक प्रशिक्षण

New Delhi, 17 नवंबर . फिजी के रक्षा अधिकारी अब India से रक्षा प्रशासन, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और आधुनिक नेतृत्व का प्रशिक्षण लेंगे. यह अपनी तरह की एक बड़ी पहल है. इस पहल के तहत फिजी के अधिकारियों को रक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने, प्रशासनिक फैसले लेने और संस्थागत क्षमता विकसित करने के गुर सिखाए जाएंगे.

दरअसल India ने पहली बार फिजी के रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के लिए रक्षा प्रशासन और लोक प्रशासन में वैश्विक नेतृत्व कार्यक्रम शुरू किया है. यह पहल रक्षा मंत्रालय के रक्षा मुख्यालय प्रशिक्षण संस्थान (डीएचटीआई) के माध्यम से आयोजित की जा रही है.

चार सप्ताह के इस कार्यक्रम का पहला चरण 16 नवंबर से फिजी की राजधानी सुवा में आयोजित किया गया है. यह आयोजन यहां से 27 दिसंबर तक चलेगा. इसका उद्घाटन फिजी के रक्षा एवं पूर्व सैनिक मामलों के मंत्री पियो टिकोडुआदुआ ने किया.

उन्होंने India की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे फिजी की संस्थागत क्षमता मजबूत होगी. कार्यक्रम में अधिकारियों को केवल प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जानकारी ही नहीं दी जा रही, बल्कि उन्हें रक्षा क्षेत्र की बदलती जरूरतों के अनुरूप नेतृत्व और प्रबंधन के लिए भी तैयार किया जा रहा है. इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में रक्षा खरीद, सुशासन, प्रशासनिक नैतिकता, प्रतिभा प्रबंधन, मानव संसाधन विकास और प्रशासनिक कानून जैसे विषय शामिल हैं.

इसके साथ ही नागरिक-केंद्रित प्रशासन, रक्षा क्षेत्र की लेखा परीक्षा व्यवस्था का आधुनिकीकरण और डिजिटल बदलाव में एआई के इस्तेमाल पर भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है. रणनीतिक संवाद, उद्देश्य आधारित नेतृत्व और भावनात्मक समझ जैसे विषयों के जरिए अधिकारियों की नेतृत्व क्षमता को निखारने पर भी फोकस रहेगा. India के उच्चायुक्त सुनीत मेहता ने इस कार्यक्रम को दोनों देशों के बीच बढ़ती साझेदारी का प्रतीक बताया.

कार्यक्रम का दूसरा चरण वर्ष 2027 की पहली तिमाही में New Delhi में आयोजित होगा. रक्षा मंत्रालय के अनुसार, दो सप्ताह के इस चरण में फिजी के अधिकारियों को India में प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस तरह India पहली बार अपने रक्षा प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से फिजी के अधिकारियों के लिए नेतृत्व और रक्षा प्रशासन का विशेष कार्यक्रम चला रहा है. यह पहल फिजी की रक्षा संस्थाओं को मजबूत बनाने के साथ दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को भी आगे बढ़ाएगी.

–

जीसीबी/एसके

Share