Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘नीतीश सेतु’ के नामकरण से बिहारवासियों का सम्मान बढ़ा, पीएम मोदी की सभा होगी ऐतिहासिक : विजय चौधरी

‘नीतीश सेतु’ के नामकरण से बिहारवासियों का सम्मान बढ़ा, पीएम मोदी की सभा होगी ऐतिहासिक : विजय चौधरी

Patna, 17 नवंबर . बिहार के उपChief Minister और जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने Tuesday को कहा कि 21 नवंबर को हाजीपुर में Prime Minister Narendra Modi की प्रस्तावित जनसभा ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगी. इस कार्यक्रम में बिहार के लोग, विशेषकर वैशाली और आसपास के जिलों के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि Prime Minister के कार्यक्रम को लेकर आम जनता में जबरदस्त उत्साह है.

जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में विजय चौधरी ने कहा कि दीपावली से छठ तक पर्व-त्योहार के दौरान लोगों से लगातार बातचीत हुई है. पिछले आठ-दस दिनों में मिले फीडबैक से स्पष्ट है कि Prime Minister की सभा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. इसका एक बड़ा कारण Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति और Chief Minister सम्राट चौधरी द्वारा पूर्व Chief Minister एवं एनडीए के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के विकास कार्यों को आगे बढ़ाना है.

उन्होंने कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ किए जाने के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि यह निर्णय बिहार की जनता के दिल को छूने वाला है. इससे स्पष्ट होता है कि नीतीश कुमार आज भी बिहारवासियों के दिलों में बसे हुए हैं. Chief Minister सम्राट चौधरी द्वारा Prime Minister को इस फैसले की जानकारी दिए जाने के बाद पूरे बिहार में खुशी का माहौल है. इस निर्णय से नीतीश कुमार के Political कद और राज्य के विकास में उनके योगदान को उचित सम्मान मिला है.

विजय चौधरी ने कहा कि पुल के शिलान्यास से लेकर निर्माण तक नीतीश कुमार की व्यक्तिगत रुचि रही है. उन्होंने कई बार निर्माण स्थल पर जाकर काम की समीक्षा की और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए. इस परियोजना से जुड़े क्षेत्रों के लोगों के लिए यह पुल काफी महत्वपूर्ण है. उन्होंने गंगा पर बने पुलों का उल्लेख करते हुए कहा कि Patna से पूर्व की ओर जेपी सेतु, गांधी सेतु, नीतीश सेतु और बरौनी में राजेंद्र सेतु है.

उन्होंने बिहार की जनता से 21 नवंबर के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की. कहा कि एक ओर Prime Minister Narendra Modi अंतरराष्ट्रीय मंचों पर India का गौरव बढ़ा रहे हैं, वहीं Chief Minister सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है.

विपक्ष के बयानों पर उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण में नीतीश कुमार का मुख्य योगदान रहा है. तेजस्वी यादव कुछ समय के लिए संबंधित विभाग के मंत्री रहे थे, जबकि पुल की स्वीकृति और निर्माण की प्रक्रिया उससे पहले शुरू हुई थी और उनके जाने के बाद भी जारी रही.

निशांत कुमार से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता उन्हें चाहते हैं और उन्हें कोई भी दायित्व मिलने से कार्यकर्ताओं को खुशी होगी. एनडीए में मतभेद की अटकलों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि गठबंधन में कभी कोई मतभेद नहीं रहा है.

–

एमएनपी

Share