
मथुरा, 4 अक्टूबर . वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई गई है. श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने Chief Minister योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर महाराज की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि आश्रम के भीतर दो गुट बन गए हैं और माफिया तत्वों द्वारा महाराज जी को नुकसान पहुंचाया जा सकता है.
से बात करते हुए दिनेश शर्मा ने कहा, “आज हमने Chief Minister योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा कि प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा हो सकता है, इसलिए उनकी सुरक्षा की जाए.”
दिनेश शर्मा ने दावा किया कि प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम में अब दो गुट बन चुके हैं. उन्होंने कहा, “एक गुट असली संतों का है और दूसरा नकली संतों का. जो असली संत हैं, वे सभी प्रेमानंद महाराज जी के साथ आश्रम से लगभग 20 किलोमीटर दूर यमुना किनारे रहकर भजन, साधना और तपस्या कर रहे हैं. दूसरे गुट में भू-माफिया और बच्चा माफिया जैसे तत्व घुस चुके हैं. उन्होंने आश्रम से जुड़े लगभग 15 छोटे-बड़े आश्रमों पर कब्जा कर लिया है.”
शर्मा का कहना है कि यही माफिया गुट प्रेमानंद महाराज जी के साथ किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है. उन्होंने मांग की कि इस गुट की जांच होनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि इस गुट ने यमुना खादर की जमीन बेचकर करोड़ों-अरबों की संपत्ति इकट्ठा कर ली है.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ पर भरोसा जताते हुए दिनेश शर्मा ने कहा, “हमारे Chief Minister संतों के रक्षक हैं, वे बहुत अच्छे Chief Minister हैं. हमें विश्वास है कि वे महाराज को सुरक्षा जरूर प्रदान करेंगे.”
उन्होंने कहा कि प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा देशहित में बहुत जरूरी है. उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं, उन्होंने करोड़ों सनातन हिंदुओं को सदमार्ग दिखाया है, वे बहुत अच्छे संत हैं.
दिनेश शर्मा ने आगे कहा कि आश्रम में अभद्रता की घटनाएं भी बढ़ रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया, “यह माफिया गुट भीड़ में अपने लोगों को भेजकर गुंडागर्दी कराता है. साधुओं की हत्या की जा रही है और बच्चे गायब हो रहे हैं. यह सब इसी माफिया गुट द्वारा किया जा रहा है.”
–
पीआईएम/वीसी