प्रियंका कक्कड़ के कांग्रेस ज्वाइन करने पर भाजपा का तंज, पंजाब में डूब रहा ‘आप’ का जहाज

New Delhi, 3 अक्टूबर . पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को झटका लगा है. Saturday को पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया. कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में प्रियंका कक्कड़ को पार्टी में शामिल कराया गया.

कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने सिद्धांतों से पूरी तरह भटक गई है. उन्होंने दावा किया कि पार्टी और उनके मुखिया ने जो कहा था, वह तो बिल्कुल नहीं किया है.

प्रियंका कक्कड़ के कांग्रेस में शामिल होने पर भाजपा ने तंज कसा. भाजपा नेता अजय सहरावत ने कहा कि आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है. पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) का जहाज डूब रहा है, इसलिए उनके सारे खिलाड़ी धीरे-धीरे निकल रहे हैं.

भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि आजकल राजनीति में पार्टी बदलना आम बात है, लेकिन एक सवाल उठता है कि आम आदमी पार्टी में किसी भी ऐसी महिला नेता के लिए जगह क्यों नहीं है जो लोकप्रिय हो जाती है. क्या कारण है कि किरण बेदी जो अन्ना आंदोलन में जुड़ीं और बाद में साथ छोड़कर चली गईं? प्रियंका कक्कड़ से पहले शाजिया इल्मी, स्वाति मालीवाल और ऋचा पांडेय ने भी पार्टी को छोड़ दिया. दिल्ली ही नहीं, देश की जनता भी जानना चाहती है कि आम आदमी पार्टी में महिलाओं के लिए जगह क्यों नहीं है.

दूसरी ओर, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि हर पार्टी का एक सिस्टम होता है. जो भी पदाधिकारी बनता है, उसका एक तय कार्यकाल होता है. कार्यकाल खत्म होने के बाद दूसरे लोगों को भी मौका मिलता है. जो लोग वरिष्ठ हैं, उन्होंने जो काम किया है, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं. पार्टी उनके अनुभव का भी इस्तेमाल करेगी और उन्हें पार्टी में पूरे सम्मान के साथ मौके मिलेंगे. पार्टी अलग-अलग जगहों पर सामाजिक समीकरणों के हिसाब से लोगों को मौके देती है. हम सब मिलकर एक टीम के तौर पर काम कर रहे हैं.

–

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment