Skip to content
Monday, 26 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कूटनीति,राजनीति,अंतरराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘डियर फ्रेंड’ लूला को ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर दी बधाई

Prime Minister मोदी ने ‘डियर फ्रेंड’ लूला को ब्राजील का President चुनाव जीतने पर दी बधाई

New Delhi, 26 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi ने ब्राजील President चुनाव में शानदार जीत हासिल करने पर लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा को बधाई दी है. पीएम ने उन्होंने अपना ‘डियर फ्रेंड’ बताते हुए उम्मीद जताई की दोनों देश मिलकर ‘ग्लोबल साउथ’ की उन्नति के लिए मिलकर काम करेंगे.

पीएम मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भावनाएं व्यक्त की. उन्होंने लिखा, ” मेरे प्रिय मित्र, President लूला को शानदार पुनर्निर्वाचन पर हार्दिक बधाई. मैं भारत-ब्राजील की बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और गहरा तथा व्यापक बनाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को तत्पर हूं.”

उन्होंने आगे कहा, “हम साथ मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में अपने सहयोग को मजबूत करना जारी रखेंगे, ‘ग्लोबल साउथ’ की साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएंगे, और एक अधिक समावेशी, न्यायसंगत तथा टिकाऊ दुनिया के निर्माण की दिशा में काम करेंगे.”

President लूला फरवरी 2026 में India आए थे, जहां हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता हुई थी. दोनों नेताओं ने तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), सेमीकंडक्टर, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, कृषि और ‘ग्लोबल साउथ’ के हितों को लेकर आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया था.

Sunday को ब्राजील में दूसरे दौर की वोटिंग हुई. इसके बाद परिणामों का ऐलान किया गया. 80 साल के लूला दा सिल्वा ने चौथी बार जीत हासिल की. वे पहले दौर की वोटिंग में फ्लावियो बोल्सोनारो से पिछड़ गए थे, लेकिन दूसरे और अंतिम दौर में बाजी पलट गई.

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 99.89 प्रतिशत वोटों की गिनती पूरी होने पर, लूला को कुल वैध वोटों का 51.78 प्रतिशत हिस्सा मिला. वहीं, लिबरल पार्टी से President पद के उम्मीदवार और ब्राजील के पूर्व President जायर बोल्सोनारो के बेटे, फ्लेवियो बोल्सोनारो को 48.23 प्रतिशत वोट मिले. पहले दौर में लूला पिछड़ गए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की.

लूला 5 जनवरी 2027 को President पद की शपथ लेंगे. यह चौथी बार होगा जब वे ब्राजील के President बनेंगे.

1989 में ब्राजील में सीधे President चुनाव शुरू हुए थे. उसके बाद यह पहली बार हुआ, जब पहले दौर में दूसरे पायदान पर रहने वाला उम्मीदवार आखिरी दौर में जीत गया.

बोल्सोनारो परिवार अमेरिकी President ट्रंप का करीबी माना जाता है. उन्हें पहले चरण में 47 फीसदी वोट मिले थे. वहीं लूला को 45.16 फीसदी वोट मिले थे.

लूला ने 2022 के चुनाव में फ्लावियो के पिता और ब्राजील के पूर्व President जायर बोल्सोनारो को भी हराया था. उस चुनाव में लूला को दूसरे चरण में 50.90 फीसदी वोट मिले थे, जबकि जायर बोल्सोनारो को 49.10 फीसदी वोट मिले थे.

–

केआर/

Share