Skip to content
Monday, 26 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
ओटीटी,टेलीविजन,मनोरंजन

बिग बॉस 20: लव गिल के सपोर्ट में आई उनकी टीम, टीवी पर चरित्र हनन का आरोप लगाया

बिग बॉस 20: लव गिल के सपोर्ट में आई उनकी टीम, टीवी पर चरित्र हनन का आरोप लगाया

Mumbai , 26 अक्टूबर . रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में कंटेस्टेंट लव गिल पर लगे आरोपों और उनके साथ हुए व्यवहार को लेकर अब उनकी ऑफिशियल टीम का रिएक्शन सामने आया है. टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी कर नेशनल टेलीविजन पर लव गिल के चरित्र हनन की कड़े शब्दों में निंदा की है और समाज के दोहरे मापदंडों पर सवाल खड़े किए हैं.

दरअसल, ‘बिग बॉस 20’ के हालिया ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में यूट्यूबर स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हिरानंदानी ने घर में एंट्री ली और स्काउट के साथ-साथ लव गिल को भी जमकर आड़े हाथों लिया. शो में सलमान खान की जगह बतौर होस्ट नजर आए रोहित शेट्टी ने पहले ही स्काउट और लव गिल की बढ़ती नजदीकियों पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद काशवी ने आकर दोनों की क्लास लगाई थी.

‘वीकेंड का वार’ के दौरान लव गिल पर की गई टिप्पणियों को लेकर उनकी टीम ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्टेटमेंट जारी किया है. उन्होंने लिखा, “व्यक्ति के सहन करने की भी एक सीमा होती है, जिसके बाद खामोशी भी चीख बन जाती है. टेलीविजन पर लव गिल को इस तरह से अकेले देखना, जहां उनके चरित्र को तार- तार किया जा रहा था और वह अपने बचाव पर कुछ कह भी नहीं पा रही थी, बहुत दर्दनाक था. उनका परिवार टूट चुका है, बिखर गया है. जरा सोचिए, एक मां होने के नाते घर पर बैठकर यह देखना कितना मुश्किल होगा कि दुनिया आपकी बेटी को बदनाम कर रही है. जरा सोचिए कि वह एक आदमी की भावनाओं का दोष अपने सिर ले रही है, जबकि मौके की तलाश में बैठे इन्फ्लुएंसर और फॉलोअर्स के भूखे लोग उनके दर्द को लाइक्स, व्यूज और हेडलाइंस के लिए कंटेंट बना रहे हैं. क्या हमने अपनी इंसानियत पूरी तरह से खो दी है? क्या हमें इस बात की भी परवाह नहीं है कि जब किसी को इस हद तक परेशान किया जाता है तो उस पर क्या बीतती है?”

उन्होंने आगे लिखा, “पहले ही दिन से लव गिल की सीमाएं स्पष्ट थीं, उसके लिए तो स्काउट भाई के समान था. जैसे ही एक आदमी ने उन सीमाओं को धुंधला किया और अपने प्यार का इजहार किया, समाज ने दोहरा मापदंड दिखा दिया और लड़की को दोषी ठहरा दिया.”

लव गिल की टीम का कहना है कि इस ‘वीकेंड का वार’ में लव गिल को अपमानित किया गया है. उन्होंने लिखा, “लव गिल आज रात सिर्फ चुपचाप खड़ी नहीं रही, बल्कि उन्होंने अपने चरित्र का सार्वजनिक रूप से हनन होते देखा है. वह सुने जाने, सम्मानित होने और सुरक्षित रहने की हकदार थी. इसके बजाय, उन्हें अपमानित किया गया. किसी भी महिला को कभी भी किसी पुरुष के फैसलों की कीमत नहीं चुकानी चाहिए. किसी भी परिवार को कभी भी अपने बच्चे को इस तरह टूटते हुए नहीं देखना चाहिए. लव गिल सहानुभूति की हकदार थीं, क्रूरता की नहीं. वह न्याय की हकदार थीं, चरित्र हनन की नहीं.”

–

एनएस/एएस

Share